Demo डेमो: काली पूजा के दूसरे दिन मंगलवार शाम को डेमो में भाई फूटा मनाया गया। भाई फूटा उत्सव प्रतिपथ से शुरू होकर तृतीया को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होता है। यह भाई-बहन दोनों के लिए एक खास दिन होता है, जहाँ बहनें अपने भाइयों को फूटा (टीका) लगाती हैं और उन्हें स्वादिष्ट व्यंजन खाने को देती हैं। वहीं दूसरी ओर, भाई अपनी बहनों को विशेष उपहार देते हैं। भाई फूटा आमतौर पर बंगाली और नेपाली समुदायों द्वारा मनाया जाता है।