मिनटों में चमक उठेगा आपका गन्दा फर्श, ले इन घरेलू चीजों की मदद

ले इन घरेलू चीजों की मदद

Update: 2023-08-27 09:43 GMT
एक महिला अपने घर को सजाने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं। इसके लिए वे कई शो-पीस भी बाजार से लेकर आती हैं। लेकिन अगर आपके घर का फर्श ही गन्दा हो, तो इस सजावट का कोई महत्व नहीं रहता हैं और इसी के साथ घर में बीमारियाँ भी प्रवेश करती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं अपने घर के फर्श की चमक को लौटने की और इसे खूबसूरत बनाने की। इसलिए अज हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजें बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से बड़ी आसानी से मिनटों में आपका गन्दा फर्श चमक उठेगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
सिरका
टाइल्स जल्दी गंदी हो जाती है। इनको साफ करने के लिए मंहगे से मंहगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। मगर कोई फायदा नहीं होता। टाइल्स को चमकाने के लिए सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले 1 कप सिरको को 1 बाल्टी पानी में मिला लें। अब पूरे घर की इससे सफाई करे। इस तरह सफाई करने पर पूरे घर का फ्लोर चमक उठेगा।
 नींबू
नींबू भी फर्श को चमकाने के काम आता है। 3 से 4 नींबू लो उनको बाल्टी पानी में निचोड़ ले। इस पानी से घर की सफाई करें। इससे घर की सारी गंदगी साफ हो जाएगी।
 अमोनिया
अमोनिया से भी आसानी से घर के फर्श पर लगे दागों को साफ कर सकते हैं। 1 कप अमोनिया को 1 बाल्टी पानी में मिला लें। इस पानी से फर्श साफ करने पर घर की बदबू भी दूर होगी।
 गर्म पानी और साबुन
ब्लैक कलर के मार्बल को साफ करने के लिए अम्लीय चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एेसा करने से फ्लोर खराब हो सकता है। ब्लैक मार्बल को साफ करने के लिए गुनगुने पानी में साबुन मिलाकर साफ करें। इस तरह साफ करने से फ्लोर चमक उठेगा।
फ्लोर को कवर करना
आज कल बाजार में फ्लोर को कवर करने के लिए खास किस्म की प्लास्टिक की मैट मिलती है। जिससे आप चाहें तो पूरे फर्श को कवर कर सकते हैं। इसे साफ करना भी बहुत आसान होता है।
Tags:    

Similar News

-->