इन सब्जियों को से पकाने पर नहीं मिलता पूरा nutrients

Update: 2024-08-23 07:28 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: सब्जियों को पकाकर खाना कोई नई बात नही है लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जिन्हें ज्यादा पकाकर खाया तो शरीर को कोई फायदा नहीं मिलेगा। दरअसल, सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए उसे पकाया जाता है। जिससे कि आसानी से खाया जा सके। लेकिन ऐसा करने से कुछ सब्जियों के न्यूट्रिशन में कमी आ जाती है। ये हैं वो सब्जियां।
पालक
पालक आयरन, विटामिन सी और फोलेट का रिच सोर्स होता है। लेकिन पालक को अगर तेज फ्लेम पर पका दिया जाए तो पालक में मौजूद विटामिन सी का नुकसान हो जाता है। अगर पालक में मौजूद विटामिन सी को लेना चाहते हैं तो पालक को बहुत हल्का सा स्टीम करना चाहिए या धीमी आंच पर थोड़ा सा पकाना चाहिए। लेकिन पालक को उबालना नहीं चाहिए।
ब्रोकली
ब्रोकली एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही विटामिन सी और के का पावरहाउस होता है। लेकिन खाने से पहले अगर ब्रोकली को पका दिया तो इसके आधे विटामिन सी खत्म हो जाते हैं। इसलिए ब्रोकली को बहुत कम समय के लिए गैस पर पकाना चाहिए।
फूलगोभी
ब्रोकली की तरह ही फूलगोभी को भी ज्यादा पकाने से न्यूट्रिशन तत्वों का नुकसान होता है। एक ही फैमिली से बिलांग करने वाली ब्रोकली और फूलगोभी में विटामिन सी का नुकसान पकाने की वजह से होता है।
टमाटर
टमाटर के बारे में कई तरह के मिथ है। टमाटर को पकाकर खाने से लाइकोपिन के फायेद बढ़ जाते हैं। तो वहीं विटामिन सी खो जाता है। इसलिए थोड़ी मात्रा में टमाटर को कच्चा भी खाना चाहिए जिससे विटामिन सी के फायदे शरीर को मिलते रहते हैं।
हरी मटर
हरी मटर विटामिन ए, सी और के का रिच सोर्स है। साथ ही इसमे फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है। मटर को ज्यादातर लोग पकाकर, उबालकर खाते हैं लेकिन ऐसा करने से मौजूद विटामिन सी और विटामिन बी का खत्म होने लगते हैं।
गाजर
गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन जैसे Nutrition का पूरा फायदा चाहिए तो इसे बहुत सारा पकाकर खाने की बजाय कच्चा सलाद में या फिर हल्का सा भाप में पकाकर खाएं।
शिमला मिर्च
शिमला मिर्च में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है और जब इसे तेज आंच पर पकाया जाता है तो सारा विटामिन सी खत्म हो जाता है। इससे बेल पेपर को हमेशा कच्चा या फिर हल्का सा पकाकर खाना प्रिफर किया जाता है।
Tags:    

Similar News

-->