रक्षाबंधन पे आकपो भी दिखना है खूबसूरत और बेहतरीन हेयर स्टाइल तो इन अभिनेत्रियों से लें टिप्स

Update: 2023-08-25 05:07 GMT

रक्षाबंधन : रक्षाबंधन का त्योहार हर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन हर बहन अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु और सेहत की कामना करती हैं। इसके बदले में उनका भाई ना सिर्फ अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है, बल्कि साथ ही में उन्हें उपहार भी देता है। इस त्योहार का इंतजार हर बहन सालभर करती है। इस साल ये पावन पर्व कई जगह 30 अगस्त तो कई जगह 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां पहने से तैयारी शुरू कर देती हैं। आउटफिट का चयन तो महिलाएं पहले से कर लेती हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि वो एथनिक वियर के साथ हेयर स्टाइल कैसा बनाएं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के हेयर स्टाइल दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप भी तैयार हो सकती हैं। शनाया कपूर अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली शनाया कपूर का एथनिक लुक भी कमाल का होता है। आप उन्हीं की तरह एथनिक वियर के साथ स्लीक स्टाइल जूड़ा बनाकर उसपर गजरा लगा सकती हैं। शहनाज गिल पंजाब की कटरीना कही जाने वाली शहनाज की तरह साड़ी के साथ आप लो बन बना सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारा लगता है।

पलक तिवारी अगर आपको अपने बाल सिंपल ही पसंद है तो एथनिक वियर के साथ बालों को स्ट्रेट करके खुला ही छोड़ दीजिए पलक तिवारी अगर आपको अपने बाल सिंपल ही पसंद है तो एथनिक वियर के साथ बालों को स्ट्रेट करके खुला ही छोड़ दीजिए। जान्हवी कपूर अगर आप इंडो वेस्टर्न पहन रही हैं तो अपने बालों को इसी तरह से स्टाइल करें। बालों में ऐसा मेसी हेयर स्टाइल आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। अनन्या पांडे एक्ट्रेस की तरह ही बालों को अलग स्टाइल में कटवा कर बीच की मांग निकालें। इससे आपका लुक कमाल का खूबसूरत दिखेगा। माधुरी दीक्षित अगर आपको पफ बनाना पसंद है तो ये हेयर स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। आप चाहें तो साड़ी या सूट के साथ बालों को स्ट्रेट करके ऐसा पफ बना सकती हैं। पलक तिवारी अगर आपको अपने बाल सिंपल ही पसंद है तो एथनिक वियर के साथ बालों को स्ट्रेट करके खुला ही छोड़ दीजिए। शहनाज गिल पंजाब की कटरीना कही जाने वाली शहनाज की तरह साड़ी के साथ आप लो बन बना सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारा लगता है। पलक तिवारी अगर आपको अपने बाल सिंपल ही पसंद है तो एथनिक वियर के साथ बालों को स्ट्रेट करके खुला ही छोड़ दीजिए

शनाया कपूर अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली शनाया कपूर का एथनिक लुक भी कमाल का होता है। आप उन्हीं की तरह एथनिक वियर के साथ स्लीक स्टाइल जूड़ा बनाकर उसपर गजरा लगा सकती हैं।आप चाहें तो रक्षाबंधन पर कृति खरबंदा की तरह पोनीटेल बना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान रहता है और ये देखने में खूबसूरत लगती है। 

Tags:    

Similar News

-->