Yoga Tips: शरीर में रक्त संचार में रुकावट आना जानलेवा हो सकता है। हालांकि, खराब जीवनशैली और समय के साथ बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता के कारण रक्त संचार प्रभावित होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में रक्त संचार प्रभावित होने से कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका हो सकती है। इसलिए, शरीर में रक्त संचार को बढ़ावा देने के लिए कुछ उपाय करने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित योगाभ्यास से रक्त संचार बेहतर होता है। योगाभ्यास न सिर्फ रक्त संचार को बढ़ावा देता है बल्कि कई बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। कुछ खास योगासनों के नियमित अभ्यास से शरीर की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं और साथ ही रक्त प्रवाह भी बढ़ता है। आइए जानते हैं कि रक्त संचार के लिए योगाभ्यास कितना फायदेमंद है और कौन से आसन रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं।
ताड़ासन का अभ्यास:
शरीर में रक्त के संचरण को बढ़ाने के लिए ताड़ासन का अभ्यास बेहतर विकल्प है। ताड़ासन करने से एनर्जी बेहतर होती है और शरीर की मुद्रा में सुधार होता है। इसलिए रोजाना 5-10 मिनट तक रोजाना स्वास्थ्य लाभ के लिए ताड़ासन का अभ्यास करना चाहिए।
कैट-काऊ पोज:
कैट काऊ पोज का अभ्यास पीठ और स्पाइनल कॉलम में रक्त संचार को बढ़ाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कैट काऊ पोज के नियमित अभ्यास से शरीर की मुद्रा और संतुलन में सुधार होता है। इसके साथ ही रीढ़ और गर्दन मजबूत होती है और तनाव दूर होता है। शांत मन और रक्त संचार के बेहतर प्रवाह के लिए कैट काऊ पोज का अभ्यास लाभदायक है।
शरीर के रक्त संचरण को बनाए रखने और मस्तिष्क व ऊपरी धड़ में रक्त प्रवाह बढ़ाने के लिए अधोमुख शवासन योग फायदेमंद होता है। योग के नियमित अभ्यास से सिर में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे मस्तिष्क की क्षमता बढ़ती है और दिमाग शांत रहता है। शरीर की कई मांसपेशियां सक्रिय बनती हैं। अधोमुख शवासन का अभ्यास हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।