Yoga : किडनी हमारे शरीर का एक बेहद ज़रूरी अंग है, जिसका स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी है। किडनी की समस्या होने पर खान-पान का ध्यान रखना उतना ही ज़रूरी है जितना योग का अभ्यास। इसलिए, रोज़ाना एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ योग का अभ्यास भी शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार है। आइए, किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कुछ योगासन जानते हैं।
चक्रासन :
चक्रासन एक ऐसा योगासन है जो फेफड़ों, लीवर और किडनी की कार्यप्रणाली को सक्रिय करता है। यह शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है और ब्लड को साफ करने में भी सहायक होता है। इस आसन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पूरे शरीर को एनर्जी मिलती है।
धनुरासन:
धनुरासन का अभ्यास पेट, जांघों, टखनों, गर्दन और शरीर के ऊपरी हिस्से को टोन करने में मदद करता है। यह योगासन पाचन में सुधार लाता है और साथ ही किडनी और लीवर के काम को बेहतर बनाने में सहायक होता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटें, अपने धड़ को ऊपर उठाएं और पैरों को पीछे की ओर मोड़कर हाथों से पकड़ें।
यह योग मुद्रा पाचन को सुधारने के साथ-साथ लीवर और किडनी के लिए भी लाभकारी मानी जाती है। यह आसन पेट की समस्याओं को कम करता है और महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने, पीरियड्स साइकिल को नियमित करने और ओवरी और यूट्रस की सेहत को बेहतर रखने में मदद करता है।