शरीर की से हो दुर्गंध परेशान ? ये इंग्रेडिएंट्स करेंगे नैचुरल बॉडी डिओडोरेंट्स

डिओडोरेंट्स में पाए जाने वाले पैराबिन और एल्यूमीनियम जैसे इंग्रीडिएंट्स कई मायनों में शरीर के लिए हानिकारक साबित होते हैं।

Update: 2021-06-27 07:58 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | डिओडोरेंट्स में पाए जाने वाले पैराबिन और एल्यूमीनियम जैसे इंग्रीडिएंट्स कई मायनों में शरीर के लिए हानिकारक साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन में एलर्जी और कपड़ों के खराब होने का डर बना रहता है। वहीं शरीर से आने वाली दुर्गंध से बचने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके इस्तेमाल से आप शरीर से आने वाली दुर्गंध को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

विच हेजल

इसमें ऐंटा-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। विच हेजल त्वचा से ज्यादा नमी और गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने की क्षमता होती है। इसे कॉटन की मदद से अप्लाई करें। इसे दोबारा लगाना पड़ता है क्योंकि ये जल्दी साफ हो जाता है।

नींबू

नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, दो ऐंटी बैक्टीरियल होता है। साथ ही नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। नींबू के रस को कॉटन बॉल की मदद से पसीना आने वाली जगह पर लगाएं।
नोट- इसे कटने, जलने वाली जगह पर लगाने से बचें।

बेकिंग सोड़ा

बेकिंग सोड़ा किचन में मिल जाता है। इसे आप बेहतरीन हाइजिन प्रॉडक्ट्स बना सकते हैं। एक चम्मच बेकिंग सोड़ा लें और इसमें एक चम्मच पानी डालकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट को अंडरआर्म पर 5 मिनट के लिए लगाएं और धो लें।


Tags:    

Similar News