Banana Barfi खास मिठाई तैयार कर जीत लें सबका दिल

Update: 2025-02-08 11:47 GMT
Banana Barfi रेसिपी : घरों में कई तरह की मिठाइयां तैयार की जाती हैं। इनमें से कुछ ऐसी होती हैं, जो बाजार में भी मिल जाती हैं लेकिन घर की बात ही कुछ और होती है। अपनों के हाथों से बनी चीज खाने पर अलग ही सुकून देती है। हम आपको आज एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपने बहुत ज्यादा नहीं सुना होगा। हम आपको बता रहे हैं केले की बर्फी की रेसिपी। इसे आप बेहद आसानी से घर पर ही झटपट तैयार कर सकते हैं। इसको मेहमानों को सर्व कर उनका दिल भी जीत सकते हैं। यह मिठाई जो एक बार खा लेगा वह इसके लिए बार-बार
मिन्नतें करेगा।
सामग्री  
4-5 पके हुए बड़े केले
2 बड़े टेबल स्पून घी
आधा कप दूध
1 कप घिसा हुआ नारियल
1 कप चीनी
आधा कप अखरोट
1/4 टेबल स्पून इलायची पाउडर
2 टेबल स्पून (कटे हुए) बादाम और अखरोट
 विधि  
- केले की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले केले को अच्छी तरह से मैश कर लें।
- अब एक पैन में मैश केले में दूध मिलाएं और धीमी आंच पर मिश्रण को पकने के लिए रखें।
- जब मिश्रण से सारा दूध सूख जाए तो गैस बंद कर दें।
- अब एक दूसरे पैन में घी गरम करें। इसमें केले का मिश्रण डालकर उसे चलाते हुए फ्राई करें।
- मिश्रण के ब्राउन होने पर इसमें चीनी, अखरोट, कद्दूकस किया नारियल और इलायची पाउडर मिलाएं।
- अब एक प्लेट में घी लगाएं और इस प्लेट पर केले के मिश्रण को फैला दें।
- बादाम और अखरोट से सजाने के बाद इसे 2 घंटे बाद बर्फी या पसंदीदा आकार में काट लें।
Tags:    

Similar News