छत्तीसगढ़

छल-कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता, 'आप-दा' सरकार गई : CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
8 Feb 2025 3:09 PM IST
छल-कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता, आप-दा सरकार गई : CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। केजरीवाल सरकार अब दिल्ली से उड़ गई है, जिस पर सीएम साय ने कहा, दिल्ली के दिल में मोदी... दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के कुशल मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता की भाजपा पर अटूट विश्वास की जीत है।

छल-कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता। 'आप-दा' सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, झूठ और अराजकता की सारी सीमाएं लांघ दी थी। दिल्ली की जनता ने इसका करारा जवाब देते हुए प्रदेश को आप-दा मुक्त कर दिया है।

प्रधानमंत्री "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" को मूलमंत्र मानते हुए सभी वर्गों की चिंता कर रहे हैं। इससे दिल्ली की जनता का विश्वास भाजपा और माननीय प्रधानमंत्री जी पर बढ़ा है। दिल्ली की जनता को अच्छे से पता है कि प्रदेश का विकास भारतीय जनता पार्टी से ही संभव है। इस प्रचंड जीत पर दिल्ली की देवतुल्य जनता का आभार और भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।

चप्पा-चप्पा भाजपा!

Next Story