क्यों होती है ब्रेस्ट लटकने की समस्या
महिलाओं में ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी लटकती ब्रेस्ट का कारण बनता है।
समय- समय पर महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते रहते हैं। कई बार महिलाओं में वक्त के साथ ब्रेस्ट ढीले हो जाते हैं। ये समस्या होने पर अधिकतर महिलाएं बाहर जाने से कतराती हैं। इस समस्या से बचने के लिए ब्रेस्ट ढ़ीले होने के कारण जाने की कोशिश करें। कई बार सही वजह पता होने के बाद ब्रेस्ट को टाइट और सुडोल करने में मदद मिलती हैं। लटकते ब्रेस्ट (sagging breast) भी कहते हैं। ब्रेस्ट को सुडौल रखने के लिए एक कूपर लिगामेंट लूज पड़ने लगता है। जिस कारण ब्रेस्ट लटक जाते हैं। आइए जानते है ब्रेस्ट लटकने के अन्य कारण।
बढ़ती उम्र
महिलाओं में बढ़ती उम्र बढ़ जाने के कारण भी कई बार ब्रेस्ट लटक जाते हैं। क्योंकि, जो लिगामेंट ब्रेस्ट को टाइट बनाने में मदद करता है वो अपनी लोच को खो देता है। कई बार मेनोपॉज होने के बाद भी ये समस्या देखने को मिलती है। उम्र के साथ शरीर में कोलेजन का स्तर कम होता है। जिस कारण ब्रेस्ट लटकते है।
ब्रेस्टफीडिंग
महिलाओं में ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी लटकती ब्रेस्ट का कारण बनता है। कई बार ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ब्रेस्ट में मौजूद फैट सेल्स सिकुड़ जाते हैं और ब्रेस्ट लटकने लगते हैं। जिस कारण ब्रेस्ट लटकने की समस्या हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए ब्रेस्टफीडिंग एक्सरसाइज या योगा भी कर सकते हैं।
धूम्रपान
महिलाओं में धूम्रपान की वजह भी लटकती ब्रेस्ट का कारण हो सकता है। धूम्रपान करने से शरीर में कोलेजन का स्तर कम होता है। जिस कारण ब्रेस्ट लटक जाती है। ब्रेस्ट को टाइट लिगामेंट कई बार धूम्रपान करने से अपना लोच खो देता है। इस समस्या से बचने के लिए धूम्रपान से बचें।
वजन कम होने के कारण
कई बार महिलाओं में अचानक वजन कम होने के कारण भी ब्रेस्ट लटक जाते हैं। क्योंकि ब्रेस्ट टिश्यू फैट से मिलकर बनता है। अचानक से वजन कम होने के कारण ब्रेस्ट से भी फैट कम हो जाता है। जिस कारण महिलाओं में ब्रेस्ट लटक जाती है।
सनबर्न
जी हैं, ज्यादा समय धूप में रहने के कारण भी ब्रेस्ट लटक सकते हैं। क्योंकि सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावॉयलेट किरणें स्किन को डैमेज करने के साथ ब्रेस्ट के लिगामेंट को भी कमजोर करती है। जिस कारण ब्रेस्ट से लोच कम होता है और ब्रेस्ट लटक जाती है।