नींबू पानी में क्यों मिलाकर पिएं जीरा

Update: 2023-05-20 17:57 GMT
नींबू पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नींबू पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी नींबू पानी में जीरा मिलाकर सेवन किया है। नींबू पानी में जीरा मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। नींबू पानी में जीरा मिलाकर पीने से वजन तो कंट्रोल होता ही है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि नींबू पानी विटामिन सी, थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, मैगनीशियम, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं नींबू पानी में जीरा मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
नींबू पानी में मिलाकर पिएं जीरा, मिलेंगे कई फायदे-
वजन घटाने में सहायक
बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप नींबू पानी में जीरा मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आपको वजन कम (Weight loss) करने में फायदा मिल सकता है।
शरीर होता है डिटॉक्स
अगर आप रोजाना नियमित रूप से नींबू पानी में जीरा मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
अगर आप नींबू पानी में जीरा मिलाकर पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। क्योंकि नींबू पानी विटामिन सी से भरपूर होता है, तो वहीं जीरा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपके इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।
पेट के लिए फायदेमंद
नींबू पानी में जीरा मिलाकर पीना पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां इस ड्रिंक का सेवन करने से एसिडिटी (Acidity), अपच, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है और पाचन क्रिया में भी सुधार (Improve Digestion) होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
नींबू पानी में जीरा मिलाकर पीना त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक के सेवन से शरीर में जमे विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है।
Tags:    

Similar News