कौन सा विटामिन बालों को काला करता है? आइये जानें

Update: 2023-05-12 08:21 GMT
शरीर में कुछ विटामिनों की कमी से बाल सफेद हो सकते हैं। जी हां, दरअसल मेलेनिन और कोलेजन बालों के रंग को सही रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। विटामिन इन चीजों को प्रभावी ढंग से बनाने में मदद करते हैं। लेकिन, जब शरीर में इनकी कमी हो जाती है तो आपके बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं।
बालों को काला करने में बालों के लिए विटामिन ई की बड़ी भूमिका होती है। दरअसल, यह एक ऐसा विटामिन है जो शरीर में कोलेजन और मेलेनिन को बढ़ाता है। यह बालों के रंग को बनाए रखने और सुधारने में मदद करता है। इसलिए अगर आपके बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं तो आपको अपने शरीर में विटामिन ई की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।विटामिन ई की कमी को दूर करने का पहला तरीका है कि आप अपने आहार में विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थों की मात्रा बढ़ा दें। जैसे आप सूरजमुखी के बीजों का सेवन करते हैं। बादाम खाओ, मूंगफली खाओ, पालक और कद्दू के बीज खाओ।
विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल आपके बालों के लिए प्रभावी रूप से काम कर सकता है। जी हां, इसके लिए आपको विटामिन ई युक्त कैप्सूल लेना होगा और उसे काटकर नारियल के तेल में मिलाकर बालों में लगाना होगा। दूसरा आप इससे हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं और इसके लिए विटामिन ई में एलोवेरा मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से आपके बाल अंदर से काले हो जाएंगे।
Tags:    

Similar News