मूली का सेवन करने से है क्या नुकसान

मूली का सेवन करने से हार्ट के खतरे को करता है,

Update: 2023-02-19 16:04 GMT
सर्दी के दिनों में मूली की बहार आती है और मूली खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यदि आप भी मूली का प्रतिदिन सेवन करते हैं तो यहां जान लीजिए खास जानकारी-
यहां पढ़ें 5 फायदे 5 नुकसान-
1. ठंड में मूली का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है तथा भोजन आसानी से पच जाता है।
2. मूली शरीर में ब्‍लड शुगर की मात्रा को कम करती है अत: डायबिटीज के मरीज मूली का सेवन कर सकते हैं। लेकिन यदि आप हाई ब्‍लड शुगर से ग्रसित हैं तो इसे डॉक्‍टर की सलाह से ही सेवन करें।
3. मूली में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। अत: इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।
4. नियमित मूली का सेवन किडनी, अपच, लिवर, अनिद्रा में लाभदायी है। तथा या भूख भी बढ़ाती है।
5. मूली का सेवन करने से हार्ट के खतरे को करता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंथेसरइनिन दिल की बीमारी के स्‍तर को कम करता है।
जानिए 5 नुकसान-
1. मूली में गोइट्रोजन नामक यौगिक पाया जाता है, जो कि आपके शरीर के थायराइड ग्रंथी में खराब कर सकता है। अत: आपको कच्ची मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह थायराइड हार्मोन में हस्तक्षेप करके नुकसान पहुंचा सकता है। इसके स्थान पर आप पकी मूली या मूली की सब्जी, पराठे के रूप खा सकते हैं।
2. यदि आप गर्भवती हैं तो आपको मूली खाने से बचना चाहिए।
3. लो ब्लड प्रेशर रोगियों को ज्यादा मूली के सेवन से बचना चाहिए. क्योंकि ज्यादा मात्रा में मूली के सेवन से ब्लड प्रेशर अधिक कम होने की संभावना को बताता है।
4. यदि आपका ब्लड शुगर लेवल कम है, तो आपको मूली का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, वर्ना हाइपोग्लाइसीमिया की परेशानी हो सकती है।
5. रात्रि के भोजन में मूली का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह शरीर के दर्द को बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं मूली की तासीर ठंडी तथा यह वात प्रकृति की होने के कारण भी इसका सेवन रात में नहीं करना चाहिए।
Tags:    

Similar News