क्या है ओलोंग चाय और इसे पीने के फायदे

आजकल ओलोंग टी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस चाय की शुरुआत चीन से हुई है। य

Update: 2023-02-23 16:13 GMT

आजकल ग्रीन टी ट्रेंडिंग में है। इसके लिए नाना प्रकार की हर्बल टी बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें एक ओलोंग टी है। यह चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस चाय को पीने से मोटापा और मधुमेह में फायदा मिलता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि ओलोंग टी पीने से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, ओलोंग टी पीने से हृदय भी सेहतमंद रहता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ओलोंग टी जरूर पिएं। आइए, इस चाय के फायदे जानते हैं-

ओलोंग चाय
आजकल ओलोंग टी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस चाय की शुरुआत चीन से हुई है। यह चीन की एक प्रमुख चाय है। कैमेलिया साइनेन्सिस के पत्ते से यह चाय बनकर तैयार होती है। इस पौधे के पत्तियों से काली चाय तैयार की जाती है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व विटामिन-ए, बी, सी, ई, के पोटेशियम, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो मोटापा, मधुमेह, हाई बीपी आदि रोगों में फायदेमंद होते हैं। ओलोंग चाय में भी कैफीन पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज़्म में सुधार होता है। वहीं, हार्ट रेट भी बढ़ जाती है। साथ ही यह चाय फैट को तोड़ने में सहायक होती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
ओलोंग चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट,एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कार्सिनोजेनिक यौगिक के गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज समेत कई अन्य बीमारियों में फायदेमंद है। इस चाय के सेवन से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। शोध में डायबिटीज के मरीजों को रोजाना दो कप ओलोंग चाय पीने की सलाह दी गई है। इससे अधिक पीने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इस चाय को पीने से वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है।
Tags:    

Similar News

-->