Happy Hormones क्या है ?
प्रसन्नता यानी ख़ुशी का मन और मस्तिष्क से सीधा संबंध होता है। जब कभी आप किसी से उनकी ख़ुश रहने का राज पूछते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | प्रसन्नता यानी ख़ुशी का मन और मस्तिष्क से सीधा संबंध होता है। जब कभी आप किसी से उनकी ख़ुश रहने का राज पूछते हैं, तो ढ़ेर सारे जबाव आते हैं। कुछ लोगों को घूमना-फिरना पसंद होता है, तो कुछ लोगों को शॉपिंग करना पसंद होता है। कुछ लोगों को खाना पसंद होता है। वहीं, कुछ लोगों को अपने साथी के साथ रहना पसंद होता है। इस बारे में उनका कहना है कि इन चीजों को करने से उन्हें खुशियां मिलती हैं। आसान शब्दों में कहें तो जरूरतों के हिसाब से लोग खुश रहते हैं। हालांकि, खुशियां Happy Hormones से कंट्रोल होती हैं। इसके लिए Happy Hormones को बूस्ट करने की जरूरत है। इन हार्मोन्स के नियमित और संतुलित उत्सर्जन से आप हमेशा खुश रह सकते हैं। अगर आपको Happy Hormones के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं कि Happy Hormones क्या है और कैसे इन्हें बूस्ट करें-