Wedding Special: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है और ऐसे में मेहंदी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि ब्राइडल लुक का सबसे अहम हिस्सा बन जाती है। खूबसूरत #BridalMehndiDesign न सिर्फ हाथों की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि पूरे ब्राइडल लुक को रॉयल और ग्लैमरस बना देते हैं।
आजकल दुल्हनें अपने आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप की तरह मेहंदी पैटर्न भी पहले से ही चुन लेती हैं, ताकि वे अपने खास दिन पर बिल्कुल परफेक्ट दिखें।
क्यों जरूरी है मेहंदी डिज़ाइन पहले से चुनना?
अगर आपकी भी शादी जल्द होने वाली है, तो समय रहते अपना मेहंदी पैटर्न फाइनल कर लेना बहुत जरूरी है। इससे आपको यह तय करने में आसानी होगी कि आपको फुल हैंड चाहिए या मिनिमल, ट्रेडिशनल चाहिए या मॉडर्न।
नई दुल्हनों के बीच इस समय ये पांच डिज़ाइन्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं:
फूलों और पत्तियों के सुंदर पैटर्न से बना यह डिज़ाइन बेहद एलीगेंट लगता है। इसकी शार्प लाइन्स इसे और भी आकर्षक बनाती हैं।
गहरे पैटर्न, दूल्हा-दुल्हन की आकृति और सूक्ष्म मोटिफ्स वाले ये डिजाइन परंपरागत लुक को पूरा करते हैं।
नई दुल्हनों के बीच मिनिमल मेहंदी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। यह सिंपल, मॉडर्न और बहुत ही क्लासी दिखता है।