जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ड्राइंग रूम में अलमारी, टेलीफोन, टी.वी और अन्य चीज़ों की सही दिशा के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे पहले बात करेंगे ड्राइंग रूम में अलमारी रखने के बारे में।

अगर आपके ड्राइंग रूम में कोई अलमारी रखी है तो ध्यान रहे कि उसे किसी भी कोने में न रखें। अलमारी के लिये सबसे सही दिशा दक्षिण है, जबकि उसका मुख उत्तर दिशा की तरफ खुलना चाहिएवहीं टी.वी और टेलीफोन की बात करें तो उन्हें ड्राइंग रूम के आग्नेय कोण में, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि टेलीफोन के पास कभी भी पानी का कोई बर्तन न रखें। इससे चीज़ें जल्दी खराब होती हैं। इसके अलावा दीवार पर घड़ी लगाने के लिये दक्षिण दिशा को छोड़कर आप किसी भी अन्य दिशा का चुनाव कर सकते हैं


Tags: