वेट लॉस के लिए ऐसे करें शहद का सेवन

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते समय उसमें थोड़ा-सा शहद मिलाया जा सकता है।

Update: 2023-02-13 15:11 GMT
शहद हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है इसके बारे में आप अक्सर कुछ ना कुछ सुनते ही होगें। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर स्किन को सुंदर बनाने जैसी खूबियों के कारण शहद का सेवन सदियों से किया जाता रहा है। वहीं, डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए शहद एक अच्छा पर्याय भी बताया जाता है क्योंकि, इसके नेचुरल मीठे स्वाद की वजह से इसे दूध, शर्बत और ब्रेड जैसी चीजों के साथ खाकर लोग मीठा खाने की अपनी इच्छा को पूरी भी कर सकते हैं और इससे शुगर क्रेविंग्स भी (benefits of Honey) कंट्रोल होती हैं। लेकिन, शहद का सेवन सबसे ज्यादा जिस वजह से किया जाता है वह है वेट लॉस।लोग अपना बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन करते हैं। वहीं, कुछ लोग अन्य चीजों जैसे नींबू, दालचीनी और हर्बल टी में भी शहद मिलाकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन, बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि वे शहद का सेवन शायद गलत तरीके से कर रहे हैं। इसीलिए, कई बार ऐसा होता है कि लोग शहद का सेवन तो करते हैं लेकिन, उनका वेट लॉस नहीं होता। तो क्या है शहद के सेवन का सही तरीका Right way to consume Honey for weight loss in Hindi) और कैसे करना चाहिए इसका इस्तेमाल। आइए पढ़ें यहां।
पोषक तत्वों का भंडार है शहद
हनी एक नेचुरल स्वीटनर है जो अपने एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टेरियल तत्वों की वजह से पसंद किया जाता है। आयुर्वेद में भी इसे एक औषधी बताया गया है। शहद में विभिन्न प्रकार के विटामिंस, मिनरल्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं।
शक्कर की बजाय शहद में कैलोरी की मात्रा कम होती है लेकिन इसका स्वाद काफी मीठा होता है। ऐसे में जिन लोगों को बार-बार मीठा खाने की इच्छा होती है वे शहद का सेवन कर सकते हैं।
वेट लॉस के लिए शहद का सेवन कैसे करना चाहिए (How to use honey for weight loss)
पानी के साथ इस तरह करें शहद का सेवन
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते समय उसमें थोड़ा-सा शहद मिलाया जा सकता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वेट लॉस भी तेजी से होता है।
जिम जाने से पहले यूं करें शहद का सेवन
शहद एक अच्छा प्री-वर्कआउट फूड साबित हो सकता है। फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार, वर्कआउट से पहले अगर 1-2 चम्मच शहद खाया जाए तो इससे वर्कआउट करते समय अधिक मेहनत करने में मदद होती है। इस तरह आप मुश्किल और इटेंस एक्सरसाइजेस कर पाते हैं और वर्कआउट का रिजल्ट भी बेहतर दिखायी होता है।
Tags:    

Similar News