ट्राई करे क्विक पनीर पार्सल

Update: 2023-02-25 13:28 GMT
कवरिंग के लिए
1 कप गेहूं का आटा
1/4 कप सूजी
1 टेबलस्पून हरा धनिया
1/4 -1/4 टीस्पून जीरा और अजवायन
आधा टीस्पून चिली फ्लेक्स
2 टेबलस्पून तेल
नमक स्वादानुसार
फिलिंग
200 ग्राम पनीर (मैश किया हुआ)
1 प्याज़ (कटा हुआ)
2 टेबलस्पून हरा धनिया (कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1/4-1/4 टीस्पून अजवायन, गरम मसाला पाउडर, कालीमिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
विधि
फिलिंग की सामग्री को मिक्स कर लें.
कवरिंग की सारी सामग्री को मिक्स करें.
आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर कड़क गूंध लें.
15 मिनट तक ढंककर अलग रखें.
लोई लेकर पतली रोटी बेल लें.
पनीर वाली फिलिंग रखें.
किनारों पर पानी लगाते हुए मोड़ें और समोसे का शेप दें.
पैन में तेल गरम करके इन्हें धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक तल लें.
नोट: तलने की बजाय इन्हें नॉनस्टिक पैन में हल्का-सा तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक भी सकते हैं.
Tags:    

Similar News