चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

Update: 2023-09-19 06:44 GMT
मेहंदी लगाने के लिए किसी खास मौके का इंतजार किया जाता है। मेहंदी के कई डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन हाथों के आकार को ध्यान में रखते हुए डिजाइन को चुनना बेहद जरूरी होता है। वहीं डिजाइन की बात करें तो इनमें केरी डिजाइन को काफी पसंद किया जाता है।
हर तीज-त्यौहार के मौके पर मेहंदी को हाथों और पैरों पर लगाया जाता है। बात अगर चौड़े हाथों की करें तो अक्सर चौड़े हाथों के लिए मेहंदी का डिजाइन चुनना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं केरी मेहंदी के कुछ आकर्षक डिजाइंस जो खासकर चौड़े हाथों के लिए बेस्ट रहेंगे। साथ ही बताएंगे इनसे जुड़ी कुछ टिप्स।
मेहंदी डिजाइन 1
केरी मेहंदी को कई तरीके से आप कस्टमाइज करके हाथों पर लगा सकती हैं। बता दें कि हाथों में आप केरी डिजाइन बनाकर आस-पास और डिजाइन के अंदर की तरफ जाल डिजाइन बना सकती हैं। वहीं जाल को आप खाली न छोड़े और इसमें डॉट-डॉट कर मेहंदी से डिजाइन बना लें।
मेहंदी डिजाइन 2
डबल बेल मेहंदी डिजाइन देखने में बेहद मॉडर्न लुक देने में मदद करता है। इस तरह का पैटर्न खासकर युवा पीढ़ी या कम उम्र की लड़कियां पसंद करती हैं। आप चाहे तो 2 से ज्यादा बेल के डिजाइन भी बना सकती हैं। वहीं इसे आकर्षक बनाने के लिए डार्क कलर की मेहंदी से आउटलाइन भी कर सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन 3
भरे हाथों वाली मेहंदी हम सभी को काफी पसंद आती है। वहीं चौड़े हाथों पर आप केरी मेहंदी लगाते समय डिजाइन को पतला बनाएं ताकि आपके हाथों पर बना एक-एक डिजाइन खिलकर नजर आए और हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करें। वहीं इसके लिए आप जाल से लेकर फूल-पत्ती डिजाइन बना सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन 4
बेल डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जाता है। खासकर मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाने वालों को ओस तरह का डिजाइन आसानी से पसंद आ जाता है। वहीं केरी डिजाइन के साथ आप बड़े-बड़े फूल बना सकती हैं। ऐसा करने से आपके हाथों का लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा। इसके अलावा चाहे तो फूलों के अंदर शेडिंग कर सकती हैं।
अगर आपको चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Tags:    

Similar News