मुंह के छाले का घरेलु उपचार (Mouth ulcer home remedy /) –
मुंह के छाले का भी घरेलु उपचार मौजूद है, जिसे अपना कर आप इस समस्या से आसानी से निदान पा सकते है| छाले कई बार पीछा ही नहीं छोड़ते है और बार बार होते है, ऐसे में हर बार दवाइयों का सहारा लेना ठीक नहीं, हम आपको कुछ घरेलु उपचार बता रहे है जिसे आप आसानी से अपना कर बिना किसी नुकसान के ये समस्या हल कर सकते है|
नारियल का दूध –
छाले में नारियल का दूध बहुत आराम देता है| यह दर्द को कम करता है|
1 चम्मच दूध में थोड़ी सी शहद मिलाएं व छाले वाले हिस्से में इससे मसाज करें, दिन में 3-4 बार ऐसन करें आराम मिलेगा|
इसके अलावा आप ताजे नारियल के दूध से मुहं में कुल्ला करें, आराम मिलेगा|
धना –
यह एक आयुर्वेदिक उपचार है, जो जल्दी आराम देता है, और जड़ से छाले दूर करता है|
1 कप पानी में 1 चम्मच धना डालकर उबाल लें| इसे छानकर ठंडा कर लें|
अब इस पानी से कुल्ला करें|
रोज दिन में 2-3 बार यह प्रक्रिया दुहरायें|
बेकिंग सोडा –
अगर आपको मुहं के छाले किसी एसिडिक चीज जैसे नीम्बू, संतरा खाने से हुआ है तो बेकिंग सोडा ऐसें में आराम देता है| ये मुहं में अगर इन्फेक्शन या बैक्टीरिया हो गया है तो भी दूर करता है|
1 चम्मच बेकिंग सोडा को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनायें| इसे छाले में लगायें| दिन में कई बार यह करें|
इसके अलावा आप सीधे बकिं सोडा को छाले पर लगा सकते है|
टिप – बेकिंग सोडा लगाने से थोड़ी जलन होती है, इसलिए ध्यान से उपयोग करें|
शहद –
शहद छाले में आराम देता है इसे लगाने से काफी आराम मिलता है|
आप शहद को एक कॉटन में लें और इसे छाले में लगायें|
आप इसी तरह ग्लिसरीन भी लगा सकते है| इससे छाले में ठंडक मिलती है|
एलोवेरा –
यह नेचुरल तरीका है, जो कभी भी कही भी उपयोग में लाया जा सकता है| एलोवेरा gel या जूस को छाले में लगायें इससे दर्द कम होता है और छाले जल्दी दूर होते है| इसमें antibactiriya propertie होती है जो सारे बैक्टीरिया दूर करता है|
तुलसी –
तुलसी के पत्ते बहुत जल्दी छाले से आराम दिलाते है| मुहं की जुडी सारी बीमारियों को ये दूर करता है|
4-5 तुलसी पत्ते धो लें|
इसे धीरे धीरे चबाएं और थोडा पानी भी पियें|
सुबह व शाम दिन में 2 बार ऐसा करें| छाले दूर हो जायेंगे| इससे मुहं की दुर्गंध की परेशानी भी हल हो जाती है|
बर्फ –
छाले के दर्द में बर्फ बहुत आराम देता है| जब भी ऐसा लगे की छाले हो रहे है, बर्फ से सिकाई करें| छाले में पहले ही आराम मिल जायेगा|
हल्दी –
हल्दी सबसे अची anticeptic है, जो सब तरह के घाव में रामवाण की तरह कार्य करती है| हल्दी का उपयोग छाले के इलाज में भी होता है|
1 ग्लास गुनगुने पानी में ½ चम्मच हल्दी डालें|
अब इस पानी से कुल्ला करें|
आप दिन में कई बार इस प्रक्रिया को दोहराएँ| जल्द आराम मिलेगा|
अमरुद –
अमरुद भी छाले में आराम देता है| इसके रस को आप छाले में लगायें आराम जल्दी मिलेगा|
धनिया –
धना की तरह धनिया की पत्ती भी छाले में आराम देती है| आप पत्ती व उसके तने को पीस कर रस निकाल लें, अब इसे कॉटन में लेकर छाले में लगायें| जल्दी छाले की समस्या हल हो जाएगी|