गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही लू लगने के केसेज भी बढ़ जाते हैं। इससे बचाव में यहां दिए जा रहे घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं। आजमाकर देखिए। इसके साथ ही कैसे मालूम करें कि लू लग गई है मतलब इसके लक्षण साथ ही डाइट में किए जाने वाले कुछ बदलावों के बारे में भी जानेंगे।

लू लगने के लक्षण
आंखों में जलन, जी मिचलाना, उल्टी आना, थकान महसूस होना, चक्कर आना, शरीर में ऐंठन, सांस लेने में दिक्कत होना लू लगने के प्रमुख लक्षण हैं।

लू से बचने के घरेलू उपाय
1. प्याज के अर्क में शहद मिलाकर चाटने से लू से बचाव होता है।
2. प्याज को आंच पर भूनने के बाद पीस लें। इसमें मिश्री और जीरा पाउडर मिलाकर लंच में खाएं। लू लगने का खतरा कम होगा।
3. इमली के 10-12 दाने आधे घंटे तक पानी में भिगोएं। फिर बीज निकालकर उसमें चीनी मिलाएं। और धीरे-धीरे सिप करके पिएं। लू से बचाव में मदद मिलेगी।
4. रोज दोनों वक्त खाना खाने से पहले बेल का शर्बत पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है, जिससे लू नहीं लगती।
5. पैरों के तलवों में कच्ची लौकी के पेस्ट से मालिश करने से भी फायदा पहुंचता है।
6. गर्मियों में रोज आम का पना पीने से लू नहीं लगती। यह लू से बचने का सबसे कारगर उपाय है।
7. ताजी धनिया पत्तियों को अच्छी तरह धोकर कूट लें। फिर इन्हें ठंडे पानी में मिलाएं और दस मिनट बाद पानी को छान लें। इस पानी में स्वादानुसार चीनी मिलाएं। और धीरे-धीरे सिप करके पिएं। लू से बचाव होगा।
8. खाना खाने के बाद थोड़ा-सा गुड़ खाने से लू लगने का खतरा कम होता है।
9. दिन में दो-तीन बार पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीने से भी लू से बचाव होता है।
10. नियमित नारियल पानी, मौसमी फलों का जूस, शिकंजी, गन्ने का रस, सत्तू का शरबत, छाछ आदि पीने से भी लू से बचाव होता है।
11. जौ के आटे में प्याज का पेस्ट मिलाकर शरीर पर लगाने से भी लू से राहत मिलती है। लू से लड़ने के लिए पैरों के तलवों की कच्चे आम के पेस्ट से मालिश करनी चाहिए।



Tags: