नसों की ब्लॉकेज को खोलने का काम करेंगे ये आहार, रोजाना करें इनका सेवन

Update: 2023-08-01 17:41 GMT
आजकल अक्सर देखा जाता हैं कि ह्रदयघात जैसी कई बीमारियां होने लगी हैं जो कि नसों के ब्लॉकेज की वजह से होती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि शरीर के बेहतर कामकाज और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के लिए नसों में रख का प्रवाह अच्छे से बना रहे। अन्यथा नसों में ब्लॉकेज की वजह से कई परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में आपको इसके अनुरूप संतुलित आहार का सेवन करने की जरूरत होती हैं जो नसों की ब्लॉकेज को खोलने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।
अंगूर और नींबू का पानी
एक लीटर पानी में 15-20 अंगूर बीच से काटकर डालें। अब इसमें एक निम्बू (Lemon) को छिलके सहित चार फांक में काटकर डाल दे। करीब एक घंटे के लिए इसे नार्मल टेम्परेचर में रहने दे, और फिर यूज कर लें।
लहसुन का पानी
लहसुन में एंटी-ऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो शरीर के हानिकारक फ्री रैडीकल को खत्म करता है। रोज सुबह लहसुन की एक या दो कली गुनगुने पानी के साथ निगलना सबसे आसान उपाय है। इसके अलावा आप लहसुन (Garlic) का पानी भी पी सकते हैं।
अनार का रस
अनार नसों और शरीर में फैट जमा होने से रोकता है, इसके अलावा अनार का सेवन करने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का निर्माण बढ़ता है। यह नाइट्रिक ऑक्साइड नसों को खुला रखता है और उनमें रक्त के प्रवाह को सुचारू बनाता है।
ग्रीन टी
इसमें कैटेचिन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो नसों को सामान्य रूप से लचीला बनाये रखता है। इसके अलावा इससे दिल की बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है।
सेब और दालचीनी का पानी
करीब आधा लीटर पानी में आधे सेब के बारीक कटे टुकड़े और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं और करीब दो तीन घंटे के लिए रख दें। इससे वेट लॉस के लिए भी यूज किया जा सकता है।
संतरा और अदरक का पानी
एक संतरे के अंदर का पल्प कटोरी में निकाल लें, अब आधा इंच अदरक (Ginger) का टुकड़ा अच्छी तरह से कूट ले। एक लीटर पानी लें और उसमे ये दोनों चीज़ें डालकर फ्रिज में 2 घंटे के लिए रख दे।
Tags:    

Similar News

-->