बालों के लिए फायदे मंद है ये पांच एग हेयर मास्क, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों के मौसम में स्किन ही नहीं, बल्कि बाल भी अपनी हाइड्रेशन खो देते हैं। इसकी वजह से बाल रफ और डल लगने लगते हैं। ऐसे में बालों को नेचुरल प्रोटीन देने की बहुत जरूरत होती है। इसके लिए अंडे बेस्ट ऑप्शन है। अंडे में विटामिन बी के कई प्रकार, फोलेट, विटामिन डी और के के साथ अन्य कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी हेल्थ, स्किन और हेयर तीनों के लिए बहुत जरूरी है। आप अंंडे के कई हेयर मास्क बनाकर बालों में लगा सकते हैं।
एलोवेरा एंड एग
इस अंडे के मास्क के लिए, एक कटोरी में 2-3 बड़े चम्मच अंडे की जर्दी, 4-5 बड़े चम्मच एलोवेरा और 2-3 बड़े चम्मच अंडे की जर्दी मिलाएं। इसमें मिलाने से पहले 10 सेकंड के लिए 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल गरम करें। इसे अपने बालों पर लगाएं, जड़ों से शुरू करें। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।
ऑयल्स एंड एग
एक बाउल लें और उसमें 4-5 बड़े चम्मच बादाम का दूध, 3-4 बड़े चम्मच अंडे का सफेद भाग, 1-2 बड़े चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और धीरे से अपने बालों और स्कैल्प पर मास्क लगाएं। अपने बालों को ठंडे पानी और शैम्पू से धो लें। कंडीशनर न लगाएं।
दही एंड एग
एक अंडे को फेंट लें और उसमें 3-4 टेबल स्पून दही और 1 टेबल स्पून नींबू का रस मिलाएं (यह स्कैल्प को क्लियर करता है)। अब ब्रश की मदद से धीरे से अपने स्कैल्प पर मास्क लगाएं और इसे लगभग एक घंटे तक लगा रहने दें। अपने शैम्पू से मास्क को धो लें
कैस्टर ऑयल एंड एग
एक बाउल लें, दो अंडों को अच्छी तरह फेंट लें। 1 बड़ा चम्मच अरंडी (castor oil) का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इस मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और लगभग आधे घंटे तक लगा रहने दें। बाद में, अपने बालों को शैम्पू से धो लें। इसके बाद बालों में कंडीशनर न लगाएं।