वैवाहिक जीवन में पत्नी से हो रही है अनबन और मनमुटाव तो हो रहा हाथों के लकीरों का दोष

Update: 2023-05-26 12:38 GMT

लाइफस्टाइल: सनातन धर्म में विवाह पूर्व लड़का और लड़की की कुंडली मिलान की जाती है। इससे वैवाहिक जीवन की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाती है कि पति और पत्नी के बीच कैसा संबंध रहने वाला है ? ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में भकूट दोष और नाड़ी दोष लगने पर वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है। वहीं, गण न मिलने पर भी पति और पत्नी के मध्य मनमुटाव रहता है। इसके अलावा, कुंडली में मंगल दोष का भी विचार किया जाता है। किसी भी प्रकार का दोष लगने पर निवारण अनिवार्य है। दोष निवारण के पश्चात ही विवाह करना श्रेष्ठकर होता है। वहीं, हस्त रेखा से भी विवाह उपरांत पति-पत्नी के संबंध की जानकारी मिल जाती है। आइए, हस्त रेखा से जानते हैं-

-अगर आपकी हथेली में विवाह रेखा के समीप कोई द्वीप है, तो वैवाहिक जीवन कष्टमय बीतेगा।

- अगर आपके बाएं हाथ में एक विवाह रेखा है और दाएं हाथ में दो विवाह रेखा हैं, तो शादी के बाद पत्नी के साथ हमेशा मनमुटाव रहेगा। इसके लिए लंबे समय तक अलग भी रहना पड़ सकता है।

- अगर आपकी हथेली में कोई रेखा मंगल पर्वत से शुरू होकर बुध पर्वत तक जाती है, तो पत्नी के साथ विचारों में मतभेद रह सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपके रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो सकती है।

-हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो जिन लोगों की हथेली में कोई रेखा बुध पर्वत से शुरू होकर गुरु पर्वत के रास्ते मंगल पर्वत तक जाती है। ऐसे लोगों का पत्नी के साथ रिश्ता मधुर नहीं रहता है। नियमित अंतराल पर लड़ाई होती है।

- अगर आपके हाथ में कोई रेखा शुक्र पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक जाए और शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान बनाए, तो वैवाहिक जीवन के लिए यह शुभ नहीं होता है। शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान रहने से पति-पत्नी के मध्य हमेशा लड़ाई होती है।

Tags:    

Similar News