Suji Aloo Tikki Recipe:कई बार एक ही तरह के स्नैक्स खाकर मन बोर हो जाता है. अक्सर कुछ अलग ट्राई करने के लिए हम मार्केट से स्नैक्स खरीद कर लाते हैं. आप बाजार से स्नैक्स खरीद के लाने के बजाय घर पर ही कुछ नई रेसिपी को बना सकते हैं. चाहे शाम की चाय हो, बच्चों के बर्थ डे पार्टी के लिए स्नैक्स बनाना आप सूजी आलू टिक्की की रेसिपी को बना सकते हैं. इस टेस्टी स्नैक्स को आप परिवार के लोगों के साथ एन्जॉय करें. साथ बैठकर स्नैक्स के साथ गर्म चाय पीना और बातें करना एक यादगार पल बन जाता है. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
सूजी आलू टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
आलू- 3-4
सूजी- 1 कप
हरी मिर्च- 1-2
प्याज- 1
अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
सूजी आलू टिक्की को कैसे तैयार करें?
सूजी आलू टिक्की को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें पानी को डालकर उबाल लें. इसमें आप नमक और कुछ बूंद तेल की डाल दें.
अब आप सूजी को इसमें डालें और लगातार चलाते रहें. इसे अच्छे से गाढ़ा होने तक पका लें. जब ये गूंथने लायक हो जाए तो आप इसे निकाल कर एक बर्तन में रख दें.
अब आप इसमें उबले हुए आलू को अच्छे तरह मैश कर के मिला दें. इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चावल का आटा और चाट मसाला डालकर सबको अच्छी तरह मिक्स कर लें.
अब आप हाथ में थोड़ा तेल लगा लें और मिश्रण से छोटी-छोटी गोल टिक्की का आकार तैयार कर लें. अब एक पैन को गर्म करें और इसमें तेल को डालें. टिक्की को डालें और इसे पका लें. एक साइड से पक जाने पर इसे आप पलट दें और दूसरे साइड को भी पका लें. जब ये क्रिस्पी हो जाए तो आप इसे निकाल लें.
Tags: