इस गर्मी में सिंपल व्‍हाइट शर्ट की इस तरीकों से करें स्टाइल

Update: 2024-05-01 06:25 GMT
लाइफस्टाइल : हर लड़की को व्हाइट कलर कैरी करना बहुत ही पसंद होता है। व्हाइट शर्ट को स्कर्ट, पैंट, जींस के साथ पहना जाता है। सफेद शर्ट को स्टाइल करने के बहुत सारे ऐसे तरीके होते हैं, जिसमें हम खूबसूरत नज़र आ सकते हैं। अगर आप इसे सही तरीके से स्टाइल करते हैं, तो आप इसे कैजुअल आउटिंग के लिए भी पहन सकते हैं। आप सफेद शर्ट को सर्दियों और गर्मियों में भी पहन सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किन 5 तरीकों से अपनी सिंपल व्हाइट शर्ट को स्टाइलिश बना सकते हैं।
स्कर्ट के साथ
सफेद शर्ट को स्टाइल करने का सबसे अच्छा तरीका स्कर्ट के साथ होता है। आप इसे लॉन्ग और शार्ट दोनों ही स्कर्ट के साथ पहन सकते हैं। सफेद शर्ट को किसी दूसरे रंग के साथ भी जोड़ा जा सकता है। यह हर रंग के साथ अच्छा मैच करता है। अगर आप किसी अवसर के अनुसार इसे स्टाइल करना चाहते हैं, तब भी कर सकते हैं। व्हाइट शर्ट और स्कर्ट का लुक बहुत ही अच्छा लगता है। आप इसके साथ चंकी ज्वेलरी भी पहन सकते हैं।
ड्रेस के रूप में
अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहनते हैं, तो इसके लिए सफेद शर्ट ट्राई कर सकते हैं। आप अपनी सफेद शर्ट को आसानी से ड्रेस में बदल सकते हैं। इसके लिए बस एक लंबी सफेद शर्ट लें और इसे एक ड्रेस के रूप में पहन लें। आप चौड़ी बेल्ट लगा सकते हैं, ताकि इसका लुक पूरे कम्प्लीट ड्रेस की तरह आए। अगर आप दिन के समय बाहर जा रहे हैं, तो लुक को कम्प्लीट करने के लिए एक टोपी भी पहन सकते हैं। आप उसके साथ एक कलरफुल बेल्ट या स्कार्फ भी पहन सकते हैं।
ऑफ-शोल्डर शर्ट
अगर आपके पास एक सफेद शर्ट है, तो आप इसे ऑफ-शोल्डर भी बना सकते हैं। आप अपनी सफेद शर्ट को कई तरीके से पहन सकते हैं। सफेद शर्ट को ऑफ शोल्डर बनाकर एक ट्रेंडी स्टाइल में कैरी किया जा सकता है। आप अपनी सफेद शर्ट लें और इसे ऑफ-शोल्डर टॉप बनाए। ऐसा करने के लिए आप अपने शर्ट के ऊपर के बटन खोलें, फिर आप इसे अपने कंधे से नीचे उतारे, ताकि यह एक ऑफ-शोल्डर टॉप जैसा दिखाई दे।
शृग के रूप में
सफेद शर्ट को स्टाइल करने का एक और तरीका होता है कि आप इसे शृग के रूप में पहन सकते हैं। जींस के साथ एक टी-शर्ट भी पहन सकते हैं और शृग के रूप में सफेद शर्ट पहन सकते हैं।
प्लाजो के साथ पेयर करें
प्लाज़ो के साथ शर्ट और टी-शर्ट दोनों कैरी की जा सकती है। आप इसे सर्दी और गर्मी दोनों में ही पहन सकते हैं। प्लाज़ो एक बढ़िया विकल्प होता है। आप डिफरेंट स्टाइल और अलग-अलग रंग के प्लाज़ो सफेद शर्ट के साथ कैरी कर सकते हैं। आप इसके साथ लूज़ प्लाज़ो या प्लाज़ो पैंट का भी चुनाव कर सकते हैं। यह काफी स्टाइलिश नजर आता है।
व्हाइट शर्ट को बहुत सारे तरीके से कैरी किया जा सकता है, इसीलिए आप भी इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
Tags:    

Similar News