Soups In Summer: गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए पिएं ये सूप

Update: 2025-02-18 05:12 GMT
Soups In Summer: यह ताजा और ठंडा सूप बगीचे की ताजी सब्जियों से भरपूर होता है। इसका स्वाद टमाटर जैसा होता है लेकिन इसमें प्याज, खीरे, मिर्च, तुलसी और लहसुन को भी मिलाया जाता है। गर्मियों के मौसम में इसे पीने से आप तरोताजा महसूस करते हैं।
कोल्ड ग्रीक योगर्ट सूप-
यह सूप पश्चिमी दुनिया में ज्यादा फेमस नहीं है, यह मध्य पूर्वी देशों में अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यह 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है जिसके कारण इसे ज्यादातर लोग बनाना पसंद करते हैं। यह ठंडी दही, लहसुन, जड़ी-बूटी और खीरे से बनाया जाता है जो मलाईदार और हल्का होता है।
समर कॉर्न सूप विद फ्रेश हर्ब्‍स-
इस सूप को बनाने में मक्खन, चिकन शोरबा, नमक और काली मिर्च, कॉर्न, छोटे प्याज़ और ताज़ा तुलसी सामग्री का इस्तेमाल होता है। इस सूप में जड़ी बूटियां और मसाले इसके स्वाद को बढ़ा देते हैं। इसमें इस्तेमाल हुए कॉर्न का फ्लेवर इसे लोगों का पसंदीदा सूप बनाता है।
अगर आपने पहले कभी खीरे का सैंडविच खाया है तो आपको इस सूप का टेस्ट मालूम होगा। खीरा गर्मियों के मौसम में पानी की पूर्ति करता है और शरीर को ठंडक देने का काम करता है। यह सूप प्याज, लहसुन और खीरे से मिलकर बनता है। इसमें सेब, बादाम और नीबू मिलाने से इसमें मीठा स्वाद भी होता है। इसे बनाने में 15 मिनट का समय लगता है लेकिन ध्यान रखें कि इसे ठंडा होने के बाद ही परोसे।
Tags:    

Similar News