Sooji Makhana Paratha Recipe: सूजी और मखाने से बना स्वादिष्ट और सेहतमंद पराठा
Sooji Makhana Paratha Recipe: सूजी और मखाना का एक अनोखा पराठा जो खाने में क्रिस्पी और स्वादिष्ट है.इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है.यह पराठा हल्का होने के साथ-साथ मखाने की वजह से पोषण से भरपूर होता है. तो चलिये इस खास रेसिपी के साथ एक नई और हेल्दी शुरुआत करें|
सामग्री:
सूजी (रवा) – 1 कप
मखाना – 1 कप (भूनकर पीस लें)
उबला आलू – 1
दही – 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
अदरक – ½ चम्मच (कद्दूकस की हुई)
सेंधा नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 1 टेबलस्पून
देसी घी या तेल – सेंकने के लिए
आटा तैयार करें: एक बाउल में सूजी, पिसा हुआ मखाना, उबला आलू, दही, हरी मिर्च, अदरक, धनिया और सेंधा नमक मिलाएं. थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा गूंध लें. 10 मिनट के लिए ढककर रखें.
पराठा बेलें: तैयार आटे की लोइयां बनाएं और बेलकर पराठे का आकार दें.
सेंकना: गरम तवे पर पराठा रखें और घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें.
परोसें: दही, व्रत वाली चटनी या आलू की सब्जी के साथ गरमागरम पराठा परोसें|