Shweta Tiwari Winter Look: श्वेता तिवारी का नया विटंर लुक, स्टाइल और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बो
Shweta Tiwari Winter Look: श्वेता तिवारी अपने विंटर लुक में काफी स्टाइलिश और कम्फर्टेबल लग रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नज़र आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक ट्राउज़र, ब्लैक टॉप और ब्लैक स्लीवलेस पफर जैकेट पहनी है।श्वेता ने अपने लुक को काफी सिंपल और क्लासी रखा है। उन्होंने इसे ब्लैक विंटर कैप और मफलर के साथ स्टाइल किया है, जो लुक को पूरा कर रहा है। मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने न्यूड लिपस्टिक से अपना लुक कंप्लीट किया है।
यहां श्वेता का लुक बहुत कोज़ी लग रहा है। उन्होंने फर-लाइन्ड हुड वाली फुल-लेंथ पफर जैकेट पहनी है। श्वेता को देखकर लग रहा है कि उन्हें काफी ठंड लग रही है। एक्ट्रेस ने मफलर के साथ ग्लव्स भी पहने हैं।
श्वेता तिवारी विदेश की सड़कों पर चलते हुए भी अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। उन्होंने डेनिम जींस के साथ फुल-स्लीव पफर जैकेट पहनी है। उन्होंने कमर पर बैग कैरी किया है और अपने लुक को पूरा करने के लिए बाल खुले रखे हैं, जो स्टाइलिश और कम्फर्टेबल दोनों लग रहा है।
झूले पर बैठी श्वेता का यह लुक भी सिंपल और एलिगेंट है। उन्होंने ब्लैक लेगिंग्स के साथ ब्राउन स्वेटर पहना है। यह स्वेटर हल्के सर्दियों के मौसम में पहनने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए एक्ट्रेस ने हल्का मेकअप किया है और चश्मा पहना है।