Shahi Lassi: इस मौसम में लस्सी पीने से ताजगी भरा एहसास होता है। लस्सी बहुत स्वादिष्ट होती है। यह भी अलग-अलग फ्लेवर में उपलब्ध रहती है यानी इसकी कई वैरायटी होती है। आप पेट की शीतलता के लिए रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। इस बार घर पर शाही लस्सी की रेसिपी जरूर ट्राई करें। इस स्वादिष्ट और सुपर रिफ्रेशिंग ड्रिंक का अलग ही मजा है। इसे पीते ही आपका दिल खुश हो जाएगा। अगर आप अभी तक इसके जायके से वंचित रहे हैं तो अब और देर नहीं करें।
सामग्री (Ingredients)
1/2 कप दही
1 स्कूप वनीला आइसक्रीम
1 टेबल स्पून चीनी
2-3 केसर के रेशे
1/4 कप पानी
1/2 टी स्पून कटे बादाम
- दही, चीनी, पानी और वनीला आइसक्रीम लें और इस मिश्रण को ब्लेंड करें।
- एक छोटी कटोरी में केसर को एक चम्मच पानी के साथ भिगो दें।
- लस्सी के बेस को ग्लास में डालें और ऊपर से केसर डाल दें।
- इस मिश्रण को धीरे से मिलाएं।
- ड्राई फ्रूट्स से सजाएं और इसका मजा लें।