Sawan 2024: बिना प्याज के बन जाता है ये नाश्ता, सावन में आप भी करें ट्राई

Update: 2024-07-22 06:19 GMT
Sawan 2024: सावन के महीने को भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में आने वाले हर सोमवार को भगवान शिव की उपासना करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस महीने में जो लोग उपवास नहीं रख पाते हैं वह सात्विक खाना खाने की कोशिश करते हैं। सात्विक खाना बिना प्याज-लहसुन के तैयार होता है। ऐसे में जो लोग सावन में प्याज नहीं खाते हैं उन्हें नाश्ते के लिए ऑप्शन समझ नहीं आते हैं। अगर आपको भी नाश्ते को लेकर कंफ्यूजन रहता है तो यहां हम आपको ब्रेकफॉस्ट ऑप्शन बता रहे हैं।
इडली सांभर Idli Sambar- बिना प्याज वाला नाश्ता तैयार करना चाहते हैं तो इडली सांभर बना सकते हैं। इडली बनाने के लिए आप सूजी और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर ऑथेंटिक स्वाद चाहिए तो दाल-चावल का पेस्ट तैयार करके इसे बनाएं। सांभर में भी आप अपनी पसंद की सब्जियों का इस्तेमाल करें और राई-टमाटर का छोंक लगाकर तैयार करें।
ब्रेड रोल Bread Roll- ब्रेड रोल भी बिना प्याज के आसानी से तैयार हो जाते हैं। इसके लिए बस अपने ब्रेड और उबले आलू चाहिए होते हैं। हालांकि, प्याज लहसून छोड़ कर आप इसमें अपनी पसंद की
सब्जी जैसे गाजर, मटर, और बींस डाल सकते हैं।
मिक्स वेज पराठा Mix Veg Paratha-हेल्दी खाने के साथ ही कुच ऐसा खाना चाहते हैं जिसे खाकर लंबे समय तक भूख न लगे तो आप मिक्स वेज पराठा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सब्जियों को पीस कर पेस्ट बना लें और फिर इसे आटे में ही मिला कर आटा गूंथ लें। अब इस आटे से टेस्टी पराठे तैयार करें।
Tags:    

Similar News

-->