Sabudana Thalipeeth Recipe: इस नवरात्रि देवी को भोग लगाएं स्वादिष्ट साबूदाना थालीपीठ

Update: 2025-03-29 04:27 GMT
Sabudana Thalipeeth Recipe: चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली है, और उपवास के लिए आप साबुदाने का थालीपीठ बना सकते हैं. साबुदाना से बनी यह थालीपीठ न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. आइए जानते हैं इसकी सरल रेसिपी|
सामग्री:
साबुदाना – 1 कप
उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज़
सिंघाड़े का आटा – 2-3 बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
धनिया पत्तियाँ – 1/4 कप (कटी हुई)
काली मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार
घी – तलने के लिए
सबसे पहले साबुदाने को अच्छे से धोकर रातभर पानी में भिगो दें. अगले दिन साबुदाने का पानी छानकर अलग कर लें. साबुदाना नरम होना चाहिए, न ज्यादा गीला और न ही सूखा.
उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें. एक बड़े बर्तन में साबुदाना, उबले आलू, सिंघाड़े का आटा, कटी हरी मिर्च, धनिया पत्तियाँ, जीरा, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
इस मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह गूंध लें. यदि मिश्रण बहुत सूखा लगे, तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं. अब, इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और हाथों से हल्का चपटा कर लें.
तवे को गर्म करें और उसमें थोड़ा घी लगाएं. तैयार की हुई थालीपीठ को तवे पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा व कुरकुरा होने तक सेकें.
साबुदाना थालीपीठ तैयार है. इसे दही या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें|
Tags:    

Similar News