Restaurant Style Kheer: हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल चावल की खीर बनाने की रेसिपी बताते हैं. इस खीर का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. इसे एक बार खाने के बाद आपका बार-बार खाने का दिल करेगा. बच्चे तो इसे हर दिन खाने की डिमांड करेंगे|
रेस्टोरेंट स्टाइल चावल की खीर बनाने की सामग्री:
दूध – 1 लीटर
चावल – 50 ग्राम
चीनी – स्वादानुसार
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स – बारीक कटे हुए
केसर – 4-5
घी – 1 छोटा चम्मच
रेस्टोरेंट स्टाइल चावल की खीर बनाने की विधि:
चावल की खीर बनाने के लिए पहले चावल को अच्छे से धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें.
अब एक बर्तन में दूध उबालें.
फिर पानी छानकर भीगे हुए इस चावल को दूध में डाल दें.
दूध में चावल को धीमी आंच पर पकने दें.
ध्यान रहे कि इस दौरान चावल को बीच-बीच में चलाते रहें.
जब चावल अच्छे से पक जाए, तो इसमें चीनी डाल दें.
फिर इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर 5 मिनट पकाएं.
इसके बाद घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को खीर में डालें.
अब आपकी रेस्टोरेंट स्टाइल चावल की खीर बनकर तैयार हो चुकी है.
इसे आप गरमा गरम या फिर ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं|