Recipe: बच्चों के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट लौकी का डोसा

Update: 2024-07-14 13:18 GMT
Recipe: लौकी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह बनने लगते है इसे बेस्वाद सब्जी कहते है तो वहीं पर लौकी की सब्जी बन जाए तो घर में उत्पात मच जाता है। बच्चों की पसंद में लौकी नहीं होती है वे अक्सर लौकी और तोरई जैसी सब्जी को खाने से कतराते है। लेकिन लौकी की सब्जी के अलावा लौकी को कई तरीके से हलवा बनाकर भी आप खा सकते है। इसके लिए आज हम आपके लिए लौकी से डोसा बनाने की विधि के बारे में बताएंगे। जिसे आप अगर घर में बना लेते है बच्चे इसे खाएं बिना नहीं रह पाते।
घर पर बनाएं लौकी का शानदार डोसा
घर पर लौकी का डोसा बनाने के लिए आपको रसोई में कई चीजों को एकत्रित करना जरूरी है यह हेल्दी डोसा हर किसी को पसंद आएगा।
क्या चाहिए
लौकी: 1 Medium Size, छीलकर और कद्दूकस की हुई
चावल का आटा: 1 कप
सूजी: 1/4 कप
दही: 1/2 कप
हरा मिर्च: 1 बारीक कटा हुआ
हरा धनिया: 2 टेबलस्पून कटा हुआ
हल्दी पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच
नमक: स्वाद के अनुसार
तेल: डोसा बनाने के लिए
पानी: आवश्यकतानुसार
जानिए कैसे बनाएं लौकी का डोसा
इन सभी सामग्रियों के साथ घर में डोसा बनाना बेहद आसान है चलिए जानते है स्टेप्स के साथ विधि
1- सबसे पहले डोसा बनाने के लिए लौकी को छीलकर औऱ कद्दूकस करके रख लें, अगर इसमें पानी हो तो प्रेस करके निकाल सकते है।
2-इसके बाद कद्दूकस की हुई लौकी, चावल का आटा, सूजी, दही, हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक को मिलाकर अच्छे से मिलाइए।
3-सभी चीजों को एक साथ मिलाने के लिए पानी डालकर महीन बैटर तैयार कर लीजिए। इसे 15-20 मिनट तक छोड़ दीजिए।
4-इसके बाद डोसा बनाने के लिए नॉनस्टिक लें इसे मध्यम आंच पर गरम करें और उसे थोड़ा-थोड़ा करके तेल से लगाइए। अब तवे पर इस Batter से डोसा बनाएं।
5-डोसा जब सुनहरा और कुरकुरा होने लगें तो, उसे पलट दीजिए और दूसरी ओर से भी सेक लें।
6-इस तरह से सिकने के बाद आपका डोसा तैयार हो जाता है इसे आप टमाटर की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसकर बच्चों को दें। देखना इसका स्वाद उनको इतना भाएगा कि, वे बार-बार खाने के लिए मांगेगे।
Tags:    

Similar News

-->