Recipe: शाम को नास्ते में खाएं ये टेस्टी-हेल्दी स्नैक्स

Update: 2024-08-02 12:10 GMT
Recipe व्यंजन विधि: शाम के समय थोड़ी-बहुत भूख लगना काफी आम बात है। इस भूख को मिटाने के लिए ज्यादातर लोग समोसे, कचौड़ी जैसे जंक फूड खाना पसंद करते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में इन सभी चीजों से बचना चाहिए। ये सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। ज्यादातर लोगों को समझ नहीं आता कि इस भूख को मिटाने के लिए क्या खाएं। लेकिन आपको बता दें कि शाम के समय भूख मिटाने के लिए कई हेल्दी ऑप्शन हैं, जो आपके हेल्थ गोल्स से समझौता किए बिना आपकी
क्रेविंग
को कंट्रोल कर सकते हैं। देखें, टेस्टी-हेल्दी स्नैक ऑप्शन-
1)मेवे और बीजों का मिक्स खाएं
मेवे और बीज का मिक्स एक हेल्दी स्नैक है। मुट्ठी भर मेवे और बीज शाम की भूख को संतुष्ट करने में काफी मदद कर सकते हैं। ये Healthy Fats, प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। ये भूख को कम करने और एनर्जी देने में मदद कर सकता है। हालांकि, सीमित मात्रआ में खाएं क्योंकि नट्स में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। आमतौर पर एक छोटी मुट्ठी आपकी भूख को कम करने के लिए काफी होती है।
2)खजूर खाकर शांत होगी भूख
अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं तो खजूर खा सकते हैं। खजूर फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपके पेट को भरा हुआ रखने में मदद करते हैं और पाचन में मदद करते हैं। एक या दो खजूर आप खा सकते हैं।
3) रोस्टेड मखाना
शाम की भूख को शांत करने के लिए आप रोस्टेड मखाना खा सकते हैं। मखाना में मौजूद न्यूट्रिएंट्स के कारण, इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें सोडियम और फैट कम होता है। शाम के समय आप एक मुट्ठी मखाना खा सकते हैं।
4) फायदेमंद है भुने हुए चने
एक मुट्ठी भुने हुए चने आप भूख शांत करने के लिए खा सकते हैं। Experts भी इसे खाने की सलाह देते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।ये मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं।
5) हेल्दी हैं मुरमुरे
मुरमुरे में भी भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर की एनर्जी की जरूरत को पूरा करता है। मोटापा कम करने के लिए लो कैलोरी फूड खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप शाम की भूख को मुरमुरा खाकर शांत कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->