पोषक तत्वों से भरपूर होता है रास्पबेरी

स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ फलों का सेवन करना भी बहुत जरूरी होता है

Update: 2021-02-27 07:48 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ फलों का सेवन करना भी बहुत जरूरी होता है। ज्यादातर लोग सेब, संतरा, केला या अनार खाते हैं। लेकिन, बाकी फलों की तरह रास्पबेरी को भी खाना चाहिए क्योंकि ये स्वास्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। रास्पबेरी को 'रसभरी' भी कहा जाता है। यह एक बारहमासी फल है, जो स्वाद में लाजवाब होता है और कई रंगों में पाया जाता है जैसे – लाल, काले और बैंगनी। रास्पबेरी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें लगभग सभी फलों से ज्यादा एंटीऑंक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर होता है रास्पबेरी
रास्पबेरी में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा यह विटामिन-बी, विटामिन-सी, मैंगनीज, फोलिक एसिड, तांबा और आयरन का भी अच्छा स्रोत है। इसमें बाकी फलों के मुकाबले ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्वास्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।
वजन कम करने के लिए खाएं रास्पबेरी
बढ़ते वजन से परेशान लोगों को रास्पबेरी फल का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर और मैंगजीन शरीर का वजन कम करने में सहायक हैं। वजन कम करने का यह स्वादिष्ट और कारगर उपाय है।

आंखें की स्वास्थ्य के लिए खाएं रास्पबेरी
रास्पबेरी खाने से शरीर में विटामिन-ए की कमी दूर होती है, जिससे आंखें तंदरुस्त रहती हैं। जिससे लम्बे समय तक व्यक्ति को दूर तक क्लीयर देखने में किसी भी तरह की समस्या नहीं आती।
रास्पबेरी खाने के अन्य बड़े फायदे-
हेल्दी हार्ट के लिए खाएं रास्पबेरी
रास्पबेरी खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। इसमें मौजूद एंथोसायनिन दिल की बीमारियों से जुड़ी सभी प्रकार की सूजन और अन्य खतरों को कम करने के लिए बहुत हद तक कारगर है।

इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए खाएं रास्पबेरी
स्वादिष्ट रास्पबेरी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता मजबूती के साथ बढ़ती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बीमारियों से लड़ने वाले सेल्स को मजबूती प्रदान करता है.
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है रास्पबेरी
इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो उम्र बढ़ने और कैंसर के विकास को धीमा कर सकते हैं। इसमें कैरोटेनॉयड्स, एलेजिक एसिड और क्वरेटिन भी होते हैं।

झुर्रियों को हटाने के लिए खाएं रास्पबेरी
रास्पबेरी झुर्रियों को दूर करने में मदद कर सकता है। ये हानिकारक सूरज की किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। 1 कप सादा दही और 2 कप ताजा रास्पबेरी को मिक्स करें, फिर जब तक मिश्रण पूरी तरह से चिकना नहीं हो जाता है, तब तक इसे मिक्स करते रहें। अपने पूरे चेहरे पर इस मिश्रण को लगाएं और 15 मिनट तक लगाकर रखें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी झुर्रियां धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी।


Tags:    

Similar News

-->