'क्विनोआ पिस्ता बर्फी', देगी स्वाद के साथ सेहत भी

Update: 2023-06-25 14:05 GMT
आवश्यक सामग्री :
- क्विनोआ 1/2 कप
- पिस्ता 1/4 कप
- बीज निकाले खजूर 1 कप
- शहद 1 बड़ा चम्मच
- डार्क चॉकलेट चिप्स 3 बड़ा चम्मच
- चुटकीभर नमक
- तेल
- एक पैन
 बनाने की विधि :
- मीडियम आंच पर पैन रखें।
- इसमें क्विनोआ डालकर अच्छी तरह रोस्ट कर लें। इसमें 8-10 मिनट लगेंगे।
- क्विनोआ को एक बड़े बर्तन में निकाल लें।
- फिर इसी पैन में पिस्ता डालकर 4-5 मिनट तक रोस्ट कर लें।
- पिस्ता ठंडे हो जाएं तो इन्हें दरदरा पीस लें। या फिर खलबट्टे में कूट लें।
- इसके बाद मिक्सर जार में थोड़े-थोड़े करके खजूर पीस लें।
- खजूर के पेस्ट को क्विनोआ वाले बर्तन में डालें।
इसके साथ ही इसमें पिस्ता, शहद , चॉकलेट चिप्स और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- आइसक्रीम जमाने वाली या फ्रिर ब्रेड ट्रे पर हल्का-सा तेल लगाकर चिकना कर लें।
- तैयार पेस्ट को ट्रे में डालकर समतल कर दें।
- इस ट्रे को फ्रिज में 1 घंटे के लिए रख दें।
- फ्रिज से निकालकर इससे बर्फी के आकार में काटें और खाएं-खिलाएं।
Tags:    

Similar News

-->