Poha Kheer : झटपट तैयार हो जाती है यह स्वीट डिश

Update: 2025-08-22 04:25 GMT
Poha Kheer : आज हम आपको एक ऐसी खीर बताने जा रहे हैं जो कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी। इसके लिए आपको चावल से नहीं बल्कि पोहा से खीर बनानी है। पोहा से एकदम स्वादिष्ट और क्रीमी खीर बनाई जा सकती है। इसे बनाने में सिर्फ 15 मिनट लगेंगे। समय कम होने पर भी इसका मजा लिया जा सकता है। अचानक घर पर कोई मेहमान आ जाए तो तुरंत यह डिश तैयार कर उनके सामने सर्व कर सकते हैं। जो भी इसे एक बार चख लेगा वो इसका कायल हो जाएगा। यह बच्चों को खूब पसंद आती है।
सामग्री (Ingredients)
आधा लीटर फुल क्रीम दूध
चीनी
आधा कप पोहा
इलायची पाउडर
बादाम, पिस्ता, काजू
- सबसे पहले पोहा लें और उसे साफ करके पानी से अच्छी तरह 1-2 बार धो लें।
- दूध को उबालने के लिए किसी कड़ाही में गैस पर रख दें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
- दूध में चीनी डाल दें और फिर इसमें भीगा हुआ पोहा डाल दें और पकाएं।
- दूध और पोहा जब अच्छी तरह से एक-दूसरे में मिक्स हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
- अब खीर में इलायची का पाउडर, थोड़े कटे बादाम, पिस्ता और काजू डालकर सर्व करें।
Tags:    

Similar News