जोड़े में लगाएं ये पौधा ये 3 फायदे जानकर तुरंत ले आएंगे इसे घर

Update: 2024-05-23 13:29 GMT
लाइफस्टाइल: जोड़े में लगाएं ये पौधा ये 3 फायदे जानकर तुरंत ले आएंगे इसे घर मोरपंखी की ख़ास बात इन पौधों को इनके विविध गुणों के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं कई पौधे तो ऐसे हैं जिन्हें वास्तुशास्त्र में घर परिवार के लिए भी शुभ माना गया है। पेड़ पौधे हमारे घर को ही सुंदर नहीं बनाते बल्कि आसपास के वातावरण को भी शुद्ध रखने का काम करते हैं। इन पौधों को इनके विविध गुणों के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं कई पौधे तो ऐसे हैं जिन्हें वास्तुशास्त्र में घर परिवार के लिए भी शुभ माना गया है। यह पौधे यदि हम अपने घरों में लगते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा ही एक पौधा है मोरपंखी। आपने अपने बाग़ बाग़ीचे अथवा घर के आसपास इस पौधे को ज़रूर देखा होगा। यह एक ऐसा पौधा है जिसे हम सब विद्या बढ़ाने के लिए किताब के पन्नों में छुपाते थे। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कि मोरपंखी पौधा लगाने के क्या लाभ हैं और इसे अपने घर में कैसे लगाना चाहिए।
मोरपंखी के अनेक फायदे
मोरपंखी को इसकी सकारात्मक ऊर्जा के लिए जाना जाता है। इस पौधे को लगाने से मन को शांति मिलती है। किसी प्रकार की तनाव की स्थिति नहीं बनती है। परिवार के लिए इस पौधे को शुभ बताया गया है। इस पौधे को लगाने से घर के वातावरण में सुख शांति आती है, मनमुटाव आदि की स्थिति से छुटकारा मिलता है, एकता बनी रहती है। परिवार के सदस्यों को एक दूसरे का सहयोग मिलता है।
मोरपंखी पौधे को सकारात्मकता के साथ बुद्धि के विकास के लिए भी शुभ बताया गया है। यह हमारे मस्तिष्क में एकाग्रता का संचार करता है। जिससे काम में मन लगता है। बच्चों के दिमाग़ को भी यह सकारात्मक ऊर्जा देता है। इससे बच्चों का दिमाग तेज होता है। पढ़ाई में दिलचस्पी बनी रहती है। सब मिलकर यह कह सकते हैं कि मोरपंखी का पौधा हमारी बुद्धि को बढ़ाने में सहायक होता है।
मोरपंखी का पौधा यदि हम अपने घर अथवा घर के बाहर लगाते हैं तो यह बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोक लेता है। जिससे घर में कोई विपत्ति वाली स्थिति नहीं आती है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इस पौधे के लगाने से कई तरह के आर्थिक लाभ भी होते हैं। यह धन सम्पत्ति को बढ़ाने में भी सहायक होता है। इससे धन लाभ की स्थिति बनी रहती है।
मोरपंखी पौधे को इस तरीके लगाए
मोरपंखी के पौधे को हमेशा जोड़े में लगाना चाहिए। यह पौधा अकेले लगाने से वह फल नहीं देगा जो जोड़े में लगाने से देगा। इस पौधे को जोड़े में लगाने से दांपत्य जीवन में सुख आता है। पति-पत्नी में प्यार की भावना प्रबल रहती है। एक दूसरे को सहयोग मिलता है। मोरपंखी को हमेशा घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना चाहिए। इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पति है और घर के अंदर का माहौल शांत और सुखद रहता है। साथ ही इस बात का भी ख़्याल रखें कि हमेशा उत्तर दिशा की ओर ही लगाया जाए। मोरपंखी का पौधा यदि किसी कारण सूख जाए तो उसके स्थान पर तुरंत दूसरा पौधा लगा देना चाहिए। यह पौधा भर तरह की बीमारी से हमारा बचाव करता है। यह हमारे परिवार के सदस्यों को रोगों से बचाए रखता है।
Tags:    

Similar News