Pizza Sandwich Recipe: ट्राई करें पिज्जा सैंडविच, फटाफट नोट करें रेसिपी

Update: 2026-01-29 07:02 GMT
Pizza Sandwich Recipe: एक बार आप पिज्जा सैंडविच भी खाकर देखें. इसे बनाना बहुत ही आसान है. अगर आपको हल्की भूख लगी हो या फिर शाम के वक्त अचानक घर पर मेहमान आ जाएं तो भी आप इस पिज्जा सैंडविच को फटाफट बनाकर खिला सकते हैं. जहां तक बच्चों की बात है तो उन्हें भी यह खूब पसंद आएगा. आइए इसकी रेसिपी बताते हैं|
पिज्जा सैंडविच बनाने की सामग्री:
ब्रेड – 2 स्लाइस
पिज्जा सॉस – 4 टी स्पून
टमाटर – 4 स्लाइस
ऑलिव – 6 टुकड़े
हालापीनोन – 4 टुकड़े
प्याज – कुछ स्लाइस
चिली फ्लेक्स – ¼ टी स्पून
हर्ब्स का मिश्रण – ¼ टी स्पून
मोज़रेला चीज़ (कद्दूकस) – मुट्ठीभर
बटर – 1 टी स्पून
पिज्जा सैंडविच बनाने की विधि:
इसे बनाने के लिए पहले एक ब्रेड पर 2 टीस्पून पिज्जा सॉस लगा लें.
इस पर 4 स्लाइस टमाटर, 4 टुकड़े हालापीनो, 6 टुकड़े ऑलिव, कुछ प्याज की स्लाइस, ¼ टीस्पून चिली फ्लेक्स और ¼ टीस्पून हर्ब्स के मिश्रण को डाल दें.
फिर आप इसके ऊपर मोजरेला चीज डालें.
इसके बाद आप एक दूसरा ब्रेड स्लाइस लें और उस पर 2 चम्मच पिज्जा सॉस लगा लें.
इस ब्रेड को पिज्जा सॉस की तरफ से टॉपिंग किए ब्रेड पर रखकर हल्का दबा दें.
फिर इस सैंडविच को बटर के साथ दोनों तरफ से सेक लें.
अंत में इस ब्रेड को दो टुकड़ों में काट लें और सर्व कर दें|
Tags:    

Similar News