Pav Bhaji Recipe: अगर आपको पाव भाजी खाने का मन है, लेकिन घर में ज्यादा सामग्री नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आप कम सामान और कम समय में भी लाजवाब पाव भाजी बना सकते हैं। यह रेसिपी झटपट तैयार हो जाती है और सिर्फ 15-20 मिनट में आपका स्वादिष्ट डिनर या स्नैक रेडी हो जाएगा।
पाव भाजी बनाने के लिए सामग्री
दो उबले और मैश किए हुए आलू
एक कप उबली हुई मटर
एक बारीक कटी शिमला मिर्च
दो बारीक कटे टमाटर
एक बारीक कटा प्याज
पाव भाजी का मसाला
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
पाव भाजी मसाला
धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
दो बड़े चम्मच मक्खन
दो बड़े चम्मच तेल
चार पाव (बन)
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
नींबू (स्वाद बढ़ाने के लिए)
पाव भाजी बनाने की विधि
पहले मसालेदार भाजी बनाएं। इसके लिए तेल गर्म करके उसमें प्यार डालकर हल्का भूनें।
टमाटर और शिमला मिर्च डालें और दो से तीन मिनट पकाएं।
हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर मिला लें।
मैश किए हुए आलू और उबली मटर को मसाले में डालकर मिलाएं।
थोड़ा पानी डालें और पांच मिनट तक पकाएं।
गैस बंद करके हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
पाव सेंके
पाव को मक्खन में सेंकें।
तवे पर थोड़ा मक्खन डालकर पाव को हल्का क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
चाहें तो पाव पर थोड़ा सा पाव भाजी मसाला भी छिड़क सकते हैं।
गरमागरम भाजी को बाउल में डालें।
ऊपर से मक्खन और थोड़ा सा नींबू निचोड़ें।
गर्मा-गर्म पाव के साथ परोसें।
15 मिनट में आपका लजीज पाव भाजी तैयार है।