Paneer Golden Fry : आपको भी अगर शाम की चाय के साथ ऐसा कुछ हल्का खाने का दिल करता है जो हर किसी को पसंद आए तो हम यहां एक पनीर गोल्डन फ्राई की रेसिपी लेकर आए हैं. यह स्नैक्स बहुत ही टेस्टी और बनाने में भी आसान है. इसे खाकर घर के बच्चे और बड़े दोनों खुश हो जाएंगे. इसे अगर आपने एक बार घर पर बना कर खा लिया तो बाहर का खाना भूल जाएंगे. तो देर किस बात की है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में|
पनीर गोल्डन फ्राई बनाने की सामग्री:
पनीर – 200 ग्राम
कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच
मैदा – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी – 1/4 चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – आवश्यकतानुसार
पनीर गोल्डन फ्राई बनाने का तरीका:
पनीर गोल्डन फ्राई बनाने के लिए एक कटोरे में कॉर्न फ्लोर, मैदा, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
फिर आप पनीर के टुकड़ों को इस घोल में अच्छी तरह डुबो दें. ताकि हर टुकड़े पर घोल अच्छे से लिपट जाए.
अब आप एक कड़ाही में तेल गरम करके इसमें पनीर के टुकड़े एक-एक करके डाल दें.
इस पनीर को आप मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक चलते रहें.
फिर आप तले हुए पनीर को एक पेपर टॉवल पर निकाल लें ताकि इसका एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए,
अब आप गरमा गरम पनीर गोल्डन फ्राई के ऊपर चाट मसाला छिड़क कर इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व कर दें|
Tags: