किसी भी पार्टी स्नैक्स का बेहतरीन ऑप्शन हैं पनीर 65, जानें बनाने का तरीका

Update: 2023-06-03 17:09 GMT
पनीर पकौड़ों का स्वाद आप सभी ने लिया होगा जिसे स्नैक्स में शामिल किया जा सकता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर 65 बनाने की Recipe लेकर आए है जो अपने स्वाद से सभी को पसंद आता हैं और किसी भी पार्टी स्नैक्स का बेहतरीन ऑप्शन साबित होता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री
- पनीर 250 ग्राम
- हरी मिर्च 2-4
- अदरक 1 इच का टुकड़ा
- करी पत्ते 10-15
- हरी धनिया कटी हुई, 2 बड़े चम्मच
- दही 2 बड़े चम्मच
- चावल का आटा 2 बड़े चम्मच
- नमक 1 छोटा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
- लेमन जूस 1 छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती
- टोमेटो सॉस
बनाने की विधि
- पनीर को 2 इंच लंबे और आधा इंच चौड़े टुकड़ों में काटें।
- अदरक को छील कर धो लें। अबा इसे काट लें। हरी मिर्च का डंठल हटाकर इसे भी धो लें। करी पत्ते धोकर साफ करें।
- अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ते और हरी धनिया को मक्सी में बारीक पीस लें। अगर ज़रूरत हो तो थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं पीसने के लिए।
- एक काँच के बोल में यह पीसा हुआ पेस्ट लें। अब इसमें दही, चावल का आटा, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च का पाउडर, और नीबू मिलाएँ। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ।
- अब इस मसाले में पनीर के टुकड़े डालें और सभी तरफ से मसाले ( मैरिनेड/ घोल) से अच्छे से लपेटें। 20-25 मिनट के लिए अलग रखें।
- एक कड़ाई में तेल गरम करें। मध्यम से तेज आँच पर मसाला लगे पनीर को तलें। तले पनीर को किचन पेपर पर निकालें।
- स्वादिष्ट करारे पनीर 65 अब तैयार है परोसने के लिए। इसे आप धनिया की छाती या फिर अपनी पसन्द की किसी और चटनी के साथ परोस सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->