Palak Sabudana Pakora :नाश्ते में बनाएं पालक साबूदाना पकोड़े

Update: 2026-02-23 01:14 GMT
Palak Sabudana Pakora : बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये पकोड़े चाय के साथ कमाल का स्वाद देते हैं. इन्हें बनाना बेहद आसान है और ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती. नोट कर लीजिए झटपट बनने वाली पालक साबूदाना पकोड़ा रेसिपी|
पालक साबूदाना पकोड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
1 कप साबूदाना (4–5 घंटे भिगोया हुआ)
1 कप बारीक कटा पालक (इसे मिक्सर में पीस लें)
1 उबला और मैश किया आलू
2 हरी मिर्च बारीक कटी
1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस
½ छोटा चम्मच जीरा
सेंधा नमक या स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल
पालक साबूदाना पकोड़े बनाने की आसान रेसिपी :
सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने का एक्स्ट्रा पानी निकाल लें. अब एक बड़े बर्तन में साबूदाना, पालक, उबला आलू, हरी मिर्च, अदरक, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. तैयार मिक्स्चर से छोटे-छोटे पकोड़े या टिक्की का आकार बना लें. कढ़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर पकोड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार पालक साबूदाना पकोड़े को हरी चटनी या दही के साथ गरमा-गरम परोसें|
Tags:    

Similar News