Palak Patta Chaat : इस खास मौके पर हर कोई मिठाइयों और स्नैक्स खाना पसंद करता है. ऐसे में इस दिवाली पार्टी अगर आप मिठाइयों के साथ कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो इस पालक पत्ता चाट की रेसिपी को घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें. पालक पत्ता चाट देखने में बहुत सुंदर और रंग-बिरंगा लगता है, जिससे घर आए मेहमान खाते ही आपकी तारीफ करेंगे. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में दिवाली के दिन घर पर पालक पत्ता का टेस्टी और हेल्दी चाट बनाने की विधि के बारे में|
पालक पत्ता चाट बनाने के लिए सामग्री क्या है?
पालक के पत्ते – 15-20
बेसन – आधा कप
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
अजवाइन -1/4 चम्मच
तेल – तलने के लिए
इमली की चटनी – 3-4 चम्मच
हरी धनिया पुदीना की चटनी – 3-4 चम्मच
दही – आधा कप (फेंटा हुआ)
भुना हुआ जीरा पाउडर – आधा चम्मच
सजाने के लिए
अनार के दाने – 2 चम्मच
सेव – 2-3 चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
पालक पत्ता चाट बनाने की विधि क्या है?
पालक पत्ता चाट बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च, नमक और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब पालक के पत्तों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. फिर हर पत्ते को तैयार हुए बेसन के घोल में डुबोकर अच्छे से कोट करें.
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और पालक पत्तियों को डालकर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तलने के बाद इसे किचन पेपर पर रखें, जिससे तेल निकल जाए.
अब तली हुई पालक पत्तियों को प्लेट में रखकर इसके ऊपर से दही डालें, फिर हरी और इमली की चटनी डालें.
सजाने के लिए चाट के ऊपर भुना जीरा पाउडर, सेव और अनार डालें. तैयार हुए टेस्टी पालक चाट को दिवाली के दिन सभी को सर्व करें|
Tags: