Palak Multigrain Baked Chips: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी पालक मल्टीग्रेन चिप्स

Update: 2026-01-31 01:18 GMT
Palak Multigrain Baked Chips: आज हम आपको पालक मल्टीग्रेन बेक्ड चिप्स की आसान और मजेदार रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप एक बार घर पर बनाकर कई दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं. इस चिप्स में आपको मल्टीग्रेन आटे और पालक के बेनिफिट्स मिल जाते हैं. तो चलिए जानते हैं कम तेल में बनने वाली इस हेल्दी चिप्स की आसान रेसिपी|
पालक मल्टीग्रेन बेक्ड चिप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
मल्टीग्रेन आटा – 1 कप
बारीक कटा या पिसा हुआ पालक – 1 कप
चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 बड़ा चम्मच
पानी – जरूरत के अनुसार
पालक मल्टीग्रेन बेक्ड चिप्स बनाने की रेसिपी:
पालक मल्टीग्रेन चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लेना है और फिर इसे बारीक काटकर मिक्सर में हल्का पीस लें. अब एक बड़े बाउल में मल्टीग्रेन आटा और चावल का आटा डालें और फिर इसमें पिसा हुआ पालक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और तेल डालकर अच्छे से मिलाएं.
इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. इस बात का ख्याल रखें कि आटा ज्यादा सॉफ्ट न हो, क्योंकि इससे चिप्स सही शेप में नहीं बनेंगे. एक बार आटा तैयार हो जाए तो इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
इसके बाद ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलन की मदद से इन्हें बहुत पतला बेल लें. इसके बाद चाकू या कटर की मदद से चिप्स के शेप में काट लें. आप इन्हें गोल, स्क्वायर या अपनी पसंद के किसी भी शेप में बना सकते हैं.
इसके बाद एक बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाएं और तैयार चिप्स को ट्रे पर रखें और ऊपर से हल्का तेल ब्रश कर दें. अब ट्रे को ओवन में रखकर लगभग 12 से 15 मिनट तक बेक करें और बीच-बीच में चिप्स को पलटते रहें ताकि वे दोनों तरफ से अच्छे से क्रिस्पी हो जाएं. जब चिप्स हल्के गोल्डन और क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें ओवन से निकाल लें.
आप इस चिप्स को चाय, कॉफी या किसी भी डिप जैसे कि टोमैटो सॉस, मिंट की चटनी या हंग कर्ड डिप के साथ सर्व कर सकते हैं|
Tags:    

Similar News