Lifestyle लाइफस्टाइल : बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने हरे रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने प्लेन ग्रीन कलर का हाफ स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने बन हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया है। आप भी तीज पर इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं। एक्ट्रेस ने बनारसी साड़ी पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने हैवी वेट ज्वैलरी, मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल से लुक क्रिएट किया है। सिंपल और सोबर लुक के लिए तीज पर एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया लिए जा सकते हैं। माधुरी दीक्षित का यह लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। येलो कलर की हैवी साड़ी पर गोल्डन वर्क है। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर का फुल स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। आप भी तीज पर एक्ट्रेस के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

एक्ट्रेस का यह साड़ी लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा है। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी है। जिसके बॉर्डर पर स्टोन वर्क है। इसके साथ ही उन्होंने हाफ स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। मिनिमल मेकअप, लाइट वेट ज्वैलरी और कर्ल हेयर स्टाइल से लुक को पूरा किया है। गोल्डन कलर की इस साड़ी में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उन्होंने रेड कलर का हैवी वर्क वाला यूनिक ब्लाउज डिजाइन कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है। स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।


Tags: