Oats Chivda: अगर आप स्नैक्स में कुछ हेल्दी और टेस्टी रेसिपी का आनंद लेना चाहते हैं, तो ओट्स चिवड़ा ज़रूर बनाएँ। यह डिश बेहद स्वादिष्ट और क्रिस्पी होती है। मूंगफली, काजू, करी पत्ता और हल्के मसाले के तड़के से बना यह स्नैक सभी को पसंद आएगा। तो आइए इस लेख से इस रेसिपी को बनाने की विधि जानते हैं।
ओट्स चिवड़ा बनाने के लिए सामग्री :
रोल्ड ओट्स ( Rolled Oats)- 1 कप
पोहा- आधा कप
मूंगफली- आधा कप
सूखे नारियल के स्लाइस- 5-6
काजू- 2-3 बड़े चम्मच
किशमिश- 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर- आधा चम्मच
करी पत्ता- 10-12
हींग – एक चुटकी
चना दाल फ्राई किया हुआ- 2 बड़े चम्मच
बादाम- 2 से 3 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी
चीनी- आधा चम्मच
ओट्स चिवड़ा बनाने की विधि :
ओट्स चिवड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले रोल्ड ओट्स को एक पैन में रोस्ट कर लें. इसे आप कम आंच पर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. जब हल्का ब्राउन और क्रिस्प हो जाए तो आप इसे एक प्लेट में निकाल लें. अब आप पोहा को भी रोस्ट कर लें क्रिस्पी होने तक फिर इसे भी निकाल लें.
अब पैन में आप में 2 चम्मच घी या तेल डालें इसमें आप मूंगफली को डालें और इसे भुने. जब ये भुन जाए तो इसमें आप काजू, बादाम, सूखे नारियल के स्लाइस को भी डालें और फ्राई करें. अब आप इसे निकाल लें. किशमिश को हल्का सा फ्राई करें.
अब आप करी पत्ता और हींग को डालें. इसमें आप फ्राई किया हुआ चना दाल को डालें. इसमें आप हल्दी, नमक और अगर थोड़ा-सा चीनी भी डालें. इसमें फ्राइ किए हुए मूंगफली, बादाम और काजू और किशमिश को मिक्स करें.
अब भुने हुए ओट्स को मिलाएं और 2-3 मिनट तक अच्छे से मिक्स करें. आपका ओट्स चिवड़ा तैयार है.
इसे पूरी तरह ठंडा करें और फिर एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें|
Tags: