परिणीति ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस को भी मिला फिल्म इंडस्ट्री से बाहर प्यार

परिणीति ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस

Update: 2023-06-13 13:12 GMT
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले राजनेता राघव चड्ढा से सगाई की। राघव और परिणीति की जोड़ी को फैंस ने हैशटैग 'रागनीति' का नाम दिया और इन पर जमकर प्यार बरसाया। हालांकि इसी बीच परिणीति का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिणीति कह रही हैं कि वह किसी पॉलिटिशियन से कभी शादी नहीं करेंगी। इसके बाद एक बार फिर से यह बात साबित होती हुई दिख रही है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर ही आती हैं और जिन्हें जब जैसे मिलना होता है, वे मिल जाते हैं।
कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्हें फिल्मी गलियारों में ही अपना सच्चा प्यार मिला। वहीं बहुत सारी अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्हें इंडस्ट्री से बाहर सच्चा प्यार मिला। इनमें से कुछ ने क्रिकेटर तो कुछ ने बिजनेसमैन को अपना जीवनसाथी बनाया। आइए इनमें से कुछ अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताते हैं।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को भी सच्चा प्यार इंडस्ट्री से बाहर मिला। हालांकि उनका नाम कई फिल्मी हस्तियों के साथ जुड़ा लेकिन आखिर में उन्होंने डॉक्टर श्री राम नेने का हाथ थामा। दोनों की मुलाकात अमेरिका में एक पार्टी के दौरान हुई और फिर दोनों धीरे-धीरे करीब आ गए। 17 अक्टूबर,1999 में माधुरी ने डॉक्टर नेने से शादी की और वह अमेरिका चली गईं। उनके दो बेटे अरिन नेने और रयान नेने है। कई सालों बाद माधुरी अब मुंबई वापिस आ चुकी हैं और फिल्मों, रियलिटी शोज में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती हैं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने भी इंडस्ट्री से बाहर अपना हमसफर तलाशा। उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। इन दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही। दोनों एक शैम्पू एक शूट के दौरान मिल थे। विराट अनुष्का के साथ शूट करने को लेकर काफी नर्वस थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था। वक्त के साथ फिर दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की। दोनों की एक बेटी वामिका भी है।
आथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी और बड़े परदे की अदाकारा आथिया शेट्टी को भी एक क्रिकेटर से प्यार हुआ। आथिया ने स्टार प्लेयर के एल राहुल से 23 जनवरी 2023 को शादी की। ये दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और धीरे-धीरे इनकी मुलाकातें प्यार में बदल गईं। इसके बाद इन्होंने जिंदगी भर के लिए एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला लिया। आथिया अक्सर ही स्टेडियम में मैच के दौरान के एल राहुल को सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें- दोस्त, सोलमेट और परफेक्ट पेरेंट्स...विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी इसलिए है सुपरहीट
सोनम कपूर
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी एक बिजनेसमैन का हाथ थामा। इंडस्ट्री में कई अभिनेताओं के साथ उनके अफेयर के चर्च रहे लेकिन उन्होंने शादी एक बिजनेसमैन से की। सोनम ने आनंद आहूजा के साथ 2018 में शादी की। उससे पहले कुछ सालों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। साल 2022 में सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने वायु कपूर आहूजा रखा।
यह भी पढ़ें- बेहद लोकप्रिय थी इन ऑन स्क्रीन जोड़ियों की लव स्टोरी, लोग आज भी करते हैं याद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News

-->